फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Highest number of Indian tourists in Maldives 2.09 lakh Indians in 2023

Maldives Tourism: मालदीव में भारतीय पर्यटक सबसे ज्यादा, रूसी सैलानी दूसरे नंबर पर; कोरोना के बाद बढ़ी दिलचस्पी

Mon, 08 Jan 2024 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 Jan 2024 05:50 AM IST
सार

कोविड महामारी के दौरान अक्तूबर से दिसंबर 2020 में भारत से 32 हजार लोग मालदीव गए। बाद में यह संख्या तेजी से बढ़ी। अक्तूबर से दिसंबर 2021 में 1.15 लाख यात्री भारत से मालदीव गए। इस दौरान कोविड के चलते भारत में अधिकतर पर्यटक स्थल बंद थे।

विज्ञापन
Highest number of Indian tourists in Maldives 2.09 lakh Indians in 2023
Maldives Tourism. - फोटो : Pixabay

विस्तार

मालदीव के पर्यटन उद्योग की रीढ़ भारतीय हैं। वर्ष 2023 में आए 17.57 लाख पर्यटकों में से सबसे ज्यादा 2.09 लाख भारतीय ही थे। इसके बाद रूस और चीन हैं। हिंद महासागर में एशिया की मुख्य भूमि से करीब 750 किमी दक्षिण में मौजूद मालदीव की आबादी 5.15 लाख है। यहां 1,190 द्वीप हैं, इनमें 190 ही रहने लायक हैं। सरकार को 90% आय आयातित चीजों और पर्यटन उद्योग से होती है।

विज्ञापन

कोविड में तेजी से लोकप्रिय हुआ मालदीव
कोविड महामारी के दौरान अक्तूबर से दिसंबर 2020 में भारत से 32 हजार लोग मालदीव गए। बाद में यह संख्या तेजी से बढ़ी। अक्तूबर से दिसंबर 2021 में 1.15 लाख यात्री भारत से मालदीव गए। इस दौरान कोविड के चलते भारत में अधिकतर पर्यटक स्थल बंद थे।

विज्ञापन

2023 में आए पर्यटक

  1. भारत 2,09,198
  2. रूस 2,09,146
  3. चीन 1,87,118
  4. यूके 1,55,730
  5. जर्मनी 1,35,090
  6. इटली 1,18,412
  7. अमेरिका 74,575
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed