फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High-level Israeli team arrives in India to develop Covid-19 rapid test kit

भारत पहुंची इस्रायली वैज्ञानिकों की टीम, कोरोना की रैपिड जांच किट पर करेंगे काम

Mon, 27 Jul 2020 07:22 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 27 Jul 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
High-level Israeli team arrives in India to develop Covid-19 rapid test kit
भारत-इजराइल - फोटो : social media

कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारत-इस्रायल अब साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। इस्रायल से अनुसंधानकर्ताओं की एक उच्च स्तरीय टीम कोरोना के लिए एक रैपिड जांच किट विकसित करने के लिए भारत पहुंच गई है। यह टीम भारत के साथ कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सोमवार को यहां पहुंची।

विज्ञापन


भारत में इस्रायल के राजदूत रॉन मलका ने कहा कि यदि जांच किट विकसित हो जाती है, तो यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है। जानकारी के अनुसार इस जांच किट के माध्यम से 30 सेकंड में परिणाम आ सकते हैं।
विज्ञापन


इस्रायली दूतावास ने पिछले सप्ताह कहा था कि इस्रायली रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान एवं विकास टीम कोविड-19 रैपिड जांच किट विकसित करने के लिए भारत के मुख्य वैज्ञानिक के. विजय राघवन और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्रायल के रक्षा मंत्रालय में ‘डायरेक्टरेट आफ डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ की टीम अपने भारतीय समकक्षों के साथ मिलकर कई रैपिड नैदानिक समाधानों की प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए अंतिम चरण के परीक्षण करेगी।


मलका ने कहा कि कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए इस्रायल की उभरती प्रौद्योगिकियां लेकर विशेष विमान आज सुबह यहां पहुंचा। ये वैज्ञानिक कोविड-19 से मुकाबले के लिए विकसित नवीनतम उपकरण भी साथ लाए हैं। उन्होंने कहा, हम इस विमान के जरिए उन्नत रेस्पिरेटर भी लाए हैं, जो इस्रायल में निर्यात के लिए प्रतिबंधित हैं, लेकिन उन्हें भारत लाने के लिए छूट दी गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed