फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   high level investigation for pukhrayan train accident : Sinha

पुखरायां रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच जारी, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: सिन्हा

Sat, 10 Dec 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्वालियर
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्वालियर Updated Sat, 10 Dec 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
high level investigation for pukhrayan train accident : Sinha

केंद्रीय रेल एवं संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने फिर दोहराया है कि पुखरायां रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच जारी है, और इसमें किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोहरे व धुंध के दौरान ट्रेनों को सिग्नल पास कराने के लिए डेटोनेटर (पटाखा) तकनीक ही वर्तमान में संभव है, लेकिन रेलवे इसकी नई तकनीक विकसित करने के भी प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्वालियर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने देर शाम केरला एक्सप्रेस से आए केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पुखरायां हादसे पर वह अभी ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि हादसे की जांच उच्च स्तर पर जारी है, लेकिन इतना अवश्य है कि जांच निष्पक्ष होगी और इसमें दोषी लोगों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों में जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे, उनके हिसाब से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

 

रेल चालन के लिए नई तकनीक विकसित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है

high level investigation for pukhrayan train accident : Sinha

देश में हादसे रहित रेल संचालन के संदर्भ में उनका कहना था कि रेलवे प्रशासन पूरी सजगता से रेल संचालन करता है। इस मामले में देखा जा रहा है कि कहां पर गड़बड़ी हुई।

रेलवे ट्रैक पर कोहरे के दौरान रेल गाड़ियों के निर्वाध आवागमन के लिए के लिए पटाखा (डेटोनेटर) जैसी पुरानी तकनीक आज भी जारी रहने पर मनोज सिन्हा का कहना था कि कोहरे-धुंध के दौरान रेल चालन के लिए अभी भी यही तकनीक ही उपलब्ध है, लेकिन रेलवे इस प्रणाली की जगह फिलहाल नई तकनीक विकसित करने पर भी ध्यान दे रही है। 

हालांकि अभी इस पर अंतिम स्वीकृति अभी तक नहीं बन पाई है। इससे पूर्व यहां पहुंचे पर मुरैना-श्योपुर के सांसद अनूप मिश्रा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर डीआरएम झांसी एके मिश्रा, एसडीसीएम दुर्गेश दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed