{"_id":"5bac7690867a557f6a2a4276","slug":"high-court-punished-family-court-judge-for-making-his-stenographer-draft-judgments","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज ने पढ़े स्टेनो के लिखे आदेश, हाईकोर्ट ने दो सालों तक वेतन बढ़ोतरी पर लगाई रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जज ने पढ़े स्टेनो के लिखे आदेश, हाईकोर्ट ने दो सालों तक वेतन बढ़ोतरी पर लगाई रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद के पारिवारिक अदालत के जज एमजे पारिख के वेतन बढ़ोतरी पर दो साल तक के लिए रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने जज को अपने स्टेनोग्राफर द्वारा लिखे गए आदेश को आंख मूंदकर सुनाने का दोषी पाया है। जज पारिख ने हाईकोर्ट में जांच और सजा के खिलाफ अपील की थी। गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आरएस रेड्डी और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच ने बुधवार को जज की याचिका पर हाईकोर्ट और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जज पारिख पर साल 2011-12 में जूनागढ़ कोर्ट में प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश रहते हुए आरोप लगे थे। गुजरात हाईकोर्ट को उनके बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (विजिलेंस) ने मामले की जांच की और उन्हें कुछ आरोपों का दोषी पाया। हालांकि हाईकोर्ट की स्टैंडिंग कमिटी ने पारिख को चार आरोपों से मुक्त कर दिया और केवल उन्हें स्टेनोग्राफर द्वारा लिखे गए आदेश को सुनाने का दोषी माना।
विज्ञापन
जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस अकील कुरैशी की स्टैंडिंग कमिटी ने चैंबर कमिटी के सामने मामले को पेश किया। जिसने आरोपी जज के वेतन में दो स्तर पर कटौती करने की सिफारिश की। कमिटी ने अगले दो सालों के लिए या फिर फिर सेवानिवृत्त होने तक (जो भी लागू हो) जज के वेतन में बढ़ोतरी पर रोक लगाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जज पारिख नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस फैसले के बारे में राज्य सरकार को सूचित किया गया है। 27 जून 2017 से अदालत का आदेश प्रभावी माना जाएगा। इसी वजह से पारिख को अपने सेवानिवृत्त होने तक वेतन में बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलेगा।