फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High Alert In Varanasi

खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर वाराणसी में हाई एलर्ट

Thu, 29 Sep 2016 03:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 29 Sep 2016 03:45 AM IST
विज्ञापन
High Alert In Varanasi
- फोटो : Amar Ujala

खुफिया एजेंसियों के आतंकी हमले की आशंका के इनपुट पर पूर्वांचल के कई जिलों में बुधवार को तलाशी अभियान चलाया गया। वाराणसी में आई जोन खुद निरीक्षण पर निकल आए तो जौनपुर में अभियान की मानिटरिंग एसपी ने खुद की।

विज्ञापन


बुधवार को वाराणसी में कचहरी परिसर, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख मंदिरों, घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन तलाशी हुई। आईजी जोन एसके भगत बुधवार की सुबह अचानक कचहरी पहुंच गए। एसएसपी आकाश कुलहरि के साथ उन्होंने परिसर में भ्रमण किया और प्रवेश द्वार पर लगे डोर मेटल डिटेक्टरों को देखा। 
विज्ञापन


आननफानन में खराब डोर और हैंड मेटल डिटेक्टरों को बदला गया। एसएसपी ने बंदियों हवालात में अनावश्यक सामानों को देख उसे तत्काल हटाने को कहा। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और एलआईयू ने विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन, दुर्गा मंदिर सहित शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों और घाटों पर तलाशी अभियान चलाया। बांग्लादेशी रिक्शा चालकों से एलआईयू ने पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के बैग खंगाले गए

High Alert In Varanasi

जौनपुर में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और होटलों की तलाशी ली गई। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के बैग खंगाले गए और दीवानी कोर्ट परिसर की चप्पे चप्पे की तलाशी के साथ वादकारियों की भी जांच हुई। एक वादकारी के पास टूटा कैमरा मिलने पर पुलिस ने उसे बैठा लिया और काफी पूछताछ के बाद उसे छोड़ा गया। 

एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि पुलिस के अलावा सादे वेश में भी फोर्स अभियान में लगी थी। चंदौली में सदर कचहरी परिसर, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल सहित भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आईबी की बम विस्फोट की सूचना के बाद जारी हाई एलर्ट के तुरंत बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed