बुरहान वानी की बरसी पर घाटी को दहलाने की साजिश, सुरक्षाबलों को निशाना बना सकते हैं आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर आतंकी हमला हो सकता है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी आतंकी पुलवामा में एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। आतंकी इस बार हमले को आईईडी और स्नाइपर के जरिए अंजाम दे सकते हैं।
खुफिया सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बलों पर स्नाइपर गन से हमला कर सकते हैं। इसके अलावा वह आईईडी से भी सुरक्षा बलों को निशाना बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक छह से आठ पाकिस्तानी आतंकियों की योजना का पता सुरक्षा बलों ने लगाया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों के इस समूह में स्नाइपर एक्सपर्ट भी शामिल हैं। वहीं कश्मीर में छिपकर रहने के लिए इन आतंकियों ने अपने नाम भी बदल लिए हैं।
बुरहान वानी की बरसी पर बदला
हमले को लेकर सूत्रों का कहना है कि बुरहान वानी की बरसी पर आतंकी सुरक्षा बलों से बदला लेना चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना बनाई है। बता दें आठ जुलाई, 2016 में सुरक्षा बलों ने आतंकी बुरहान वानी को एक ऑपरेशन के तहत मार गिराया था।
खुफिया जानकारी मिलने के बाद से सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। इस साल 14 फरवरी को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आतंकी हमला किया था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए।