फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High Alert in all north Indian airports after warning from intelligence agencies

उत्तर भारत के हवाई अड्डों पर आतंकी खतरा, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट

Sun, 18 Sep 2016 12:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/आगरा Updated Sun, 18 Sep 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
High Alert in all north Indian airports after warning from intelligence agencies
- फोटो : demo

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने उत्तर भारत के हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि आतंकी हवाई अड्डों को निशाना बना सकते हैं। लिहाजा, देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा भी लिया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी हवाई अड्डों की सुरक्षा में सेंधमारी कर हमला कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद नार्थ इंडिया के तमाम हवाई अड्डों की सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई है। इसी के मद्देनजर जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन


खुफिया तंत्र से जुड़े लोगों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा प्रबंधों का खाका तैयार कर अफसरों को अपनी रिपोर्ट दे दी है। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति का कहना है कि विशेष तौर पर जौलीग्रांट को लेकर कोई अलर्ट नहीं आया है। यह अलर्ट पूरे उत्तर भारत में जारी किया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 27 सितंबर को चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं, जिससे अलर्ट को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट के बाद यूपी के एयरफोर्स स्टेशनों में बढ़ी चौकसी

High Alert in all north Indian airports after warning from intelligence agencies

खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद यूपी के सभी एयरफोर्स स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी गई है। आगरा में भी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि आईबी ने गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ सहित यूपी के सभी एयरफोर्स स्टेशन के लिए अलर्ट जारी किया है।

हाई अलर्ट के बाद आगरा के एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पहले से सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता है। बता दें कि ताजनगरी में कई आतंकी रेकी करके जा चुके हैं। हाल ही में पकड़ा गया आतंकी एजाज रेकी करके गया था। पूछताछ में उसने कई राज भी उगले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed