फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Here's The IIM Graduate From Gujrat Who come up with RIGHT2VOTE mobile app 

अब नहीं हो सकेगी वोटिंग में धांधली, गुजरात IIM के इस ग्रेजुएट ने बनाई वोटिंग एप

Thu, 13 Jul 2017 04:40 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
amarujala.com-presented by: मोहित Updated Thu, 13 Jul 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
Here's The IIM Graduate From Gujrat Who come up with RIGHT2VOTE mobile app 
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

बीते दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी जनमत मिला। जिनमें से चार राज्यों में भाजपा सत्ता तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं चुनाव में उतरी अन्य पार्टियों ने इस पूरी चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन


सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने वोटिंग मशीनों को शक के दायरे में रखते हुए चुनाव में धांधली (ईवीएम हैकिंग) की बात कही। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो कि पंजाब में जीत का सपना देख रहे थे उन्होंने भी हार के लिए इसी तरह के इल्जाम लगाए। जिसके बाद भविष्य में होने वाले चुनाव पर चुनाव आयोग ने वीवीपैट से करवाने की बात कही।
विज्ञापन


लेकिन गुजरात आईआईएम के नीरज गुटगुटिया ने 'राइट2वोट' नाम की एक एप बनाई है जिसके जरिए उन्होंने 100 प्रतिशत निष्पक्ष वोटिंग का दावा किया है।दावा है कि इस एप के जरिए वोटिंग को आसान और प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज बताते हैं कि 'मेरे इस प्लेटफॉर्म के जरिए चुनाव के दौरान कई तरह के फायदे होंगे जिनमें 90 प्रतिशत खर्च, समय और मेहनत बचेगी। इस प्लेटफॉर्म को चुनाव आयोग जिला परिषद् चुनावों में पॉयलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने पर भी विचार कर रहा है।'

ऐसे काम करेगी राइट2वोट एप

Here's The IIM Graduate From Gujrat Who come up with RIGHT2VOTE mobile app 

नीरज ने बताया कि इस एप को इस्तेमाल करने के लिए मतदाता को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड करना होगा। इस एप के जरिए वहीं वोट डाल पाएंगे जिन्होंने इस एप को आधार से जोड़ा होगा।   

वोटिंग वाले दिन मतदाता जब एप को संचालित करेंगे तो उन्हें आधार नंबर और फिंगर प्रिंट देना होगा। जिसके बाद एप बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए ऑटोमेटिक्ली कनेक्ट हो जाएगी। अगर आपका वेरिफिकेशन सही पाया गया तभी आप वोट डाल पाएंगे।

जिनके पास आधार कार्ड नहीं उन्हें इस एप से कैसे फायदा मिल सकता है इसके लिए भी चुनाव आयोग से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed