फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Help us restore peace all issues can be discussed politically says Manipur Chief Minister Biren Singh

Manipur: सीएम बीरेन सिंह ने राज्य में शांति बहाल करने के लिए लोगों से की मदद की अपील, कहा- गलती हमारी भी है

Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 Jan 2025 07:04 PM IST
सार

पश्चिमी इंफाल जिले के कांगचुप फेयेंग में मंगलवार रात को बम हमलों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पिछले पांच और छह महीने में एक भी हिंसा नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Help us restore peace all issues can be discussed politically says Manipur Chief Minister Biren Singh
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के लोगों से शांति बहाल करने के लिए उनकी सरकार की मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी मुद्दों पर राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से चर्चा की जा सकती है। संघर्ष से मुद्दों को सुलझाने में मदद नहीं मिलेगी। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की तरफ से भी कुछ गलतियां हुई है। वे उन पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने कहा, "गलतियां तो हमारी भी होगी। हम इस पर दूसरों से सलाह लेकर काम कर रहे हैं। राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, वह ठीक नहीं है। हालांकि, कई लोगों के प्रयास से स्थिति सामान्य हो गई है।" बता दें कि मार्च 2023 से मणिपुर में जारी हिंसा में 250 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "आशा करते हैं कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो जाए। आइए इसके लिए भगवान से प्रार्थना करें। पहाड़ों और घाटी के बीच विभाजन के बिना शांति बहाल करने का प्रयास करते हैं। हम सभी मणिपुरी है। हम सभी भारतीय हैं।" उन्होंने आगे कहा, "सभी मुख्य मुद्दों पर राजनीतिक और कूटनीतिक तरीकों से चर्चा की जा सकती है। समाधान ढूंढना होगा। संघर्ष से कुछ भी अच्छा नहीं होता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी इंफाल जिले के कांगचुप फेयेंग में मंगलवार रात को बम हमलों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पिछले पांच और छह महीने में एक भी हिंसा नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम यह पता लगा लेंगे कि हमले के पीछे किसका हाथ था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"


कैसे शुरू हुई मणिपुर में हिंसा?
मणिपुर में मैतेई समुदाय और कुकी समुदाय के बीच हिंसा तीन मई 2023 को उस समय शुरू हुई थी जब मणिपुर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आदिवासी छात्रों संघ (ATSUM) ने एक रैली आयोजित की थी, जिसमें मणिपुरी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद से राज्य में हिंसा का सिलसिला जारी है, और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र सरकार को अर्धसैनिक बलों को तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed