फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Helicopter Crash: Forensic investigation of the mobile of the creator of the viral video of CDS Rawat Helicopter crash Latest News Update

Helicopter Crash: क्रैश का वायरल वीडियो बनाने वाले के मोबाइल की होगी फोरेंसिक जांच, चश्मदीदों से होगी पूछताछ

Sun, 12 Dec 2021 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Dec 2021 10:05 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के लिए मोबाइल फोन कोयंबटूर स्थित फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि फोटोग्राफर और कुछ अन्य लोग उस घने वन क्षेत्र में क्यों गए थे?

विज्ञापन
Helicopter Crash: Forensic investigation of the mobile of the creator of the viral video of CDS Rawat Helicopter crash Latest News Update
हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : ANI

विस्तार

चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रविवार को इस बात का खुलासा किया है। दरअसल, कोयंबटूर के वेडिंग फोटोग्राफर अपने दोस्त और परिवार के साथ आठ दिसंबर को निलगिरिस जिले के कट्टेरी इलाके में गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने मोबाइल से एक हेलीकॉप्टर का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दावा किया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर जनरल रावत का था। घने कोहरे में गायब होते हेलीकॉप्टर का वीडियो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 


पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के लिए मोबाइल फोन कोयंबटूर स्थित फोरेंसिक लैब भेजा गया है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि फोटोग्राफर और कुछ अन्य लोग उस घने वन क्षेत्र में क्यों गए थे? बताया जा रहा है कि वन्य जीवों की गतिविधियों की वजह से वह एक प्रतिबंधित इलाका है। पुलिस ने चेन्नई स्थित मौसम विभाग से दुर्घटना वाले दिन के मौसम और तापमान की जानकारी भी मांगी है। साथ ही पुलिस हेलीकॉप्टर दुर्घटना के सबूत तलाशने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस रावत समेत 13 की जान गई
आठ दिसंबर को क्रैश हुए एमआई-17 चॉपर में सीडीएस जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह (को-पायलट), जूनियर वॉरंट ऑफिसर राणा प्रताप दास, जेडब्ल्यू अरक्कल प्रदीप, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बीएस तेजा, हवलदार सतपाल राय, नायक गुरसेवक सिंह और नायक जितेंद्र कुमार की जान चली गई थी। हादसे में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बच पाई थी, जिनका बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed