फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lionel Messi In India updates fans reactions kolkata west bengal

Lionel Messi In India: मेसी को देखने के लिए कतार में लगे फैंस, महिला प्रशंसक बोलीं- रद्द किया हनीमून प्लान

Sat, 13 Dec 2025 08:20 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Dec 2025 08:20 AM IST
सार

Lionel Messi in Kolkata: स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत भारत दौरे पर आए हैं और शुक्रवार को वह कोलकाता पहुंचे। उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने के लिए कतार में लगे हैं। मेसी देश के चार शहरों का दौरा करेंगे। उनके आगमन पर प्रशंसकों ने क्या कहा, पढ़िए-
 

विज्ञापन
Lionel Messi In India updates fans reactions kolkata west bengal
लियोनेल मेसी की प्रशंसक - फोटो : एएनआई/एक्स/वीडियो ग्रैब

विस्तार

अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी भारत यात्रा पर हैं। यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को वह कोलकाता पहुंचे। कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में उनके प्रशंसक कतार में लगे हुए हैं। यह उनके 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम टूर इंडिया-2025' के पहले चरण का हिस्सा है। इसके तहत जल्द 'मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम' और उनकी प्रतिमा का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन होने वाला है।  
विज्ञापन

 
कोलकाता में हयात रीजेंसी होटल के बाहर भी उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में जमा हुए हैं। उनके एक प्रशंसक ने कहा, 'हमने हाल ही में शादी की है, लेकिन मेसी के आने पर हमने अपना हनीमून प्लान रद्द कर दिया है, क्योंकि सबसे पहले हम मेसी को देखना चाहते हैं। हम उन्हें देखने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और पिछले 10-12 वर्षों से उन्हें फॉलो कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोलकाता पहुंचे स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह; इंडिया टूर 2025 का आगाज
विज्ञापन
विज्ञापन


लियोनेल मेसी की एक अन्य प्रशंसक ने कहा, 'पिछले शुक्रवार को हमारी शादी हुई थी और हमने अपना हनीमून प्लान रद्द कर दिया, क्योंकि मेसी आ रहे हैं और यह हमारे लिए बहुत अहम है। हम उन्हें 2010 से फॉलो कर रहे हैं।'
 
मेसी का पिछला भारत दौरा 
पिछली बार कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी का जादू देखने मिला था। तब फीफा मैत्री मैच में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को 1-0 से हराया था और 85,000 से अधिक प्रशंसक स्टेडियम में जमा हुए थे। लेकिन आठ बार बैलोन डीओर जीतने वाले मेसी इस बार जीओएटी इंडिया टूर 2025 में फुटबॉल खेलने वाले नहीं हैं। यह पूरी तरह से प्रचार और व्यावसायिक रूप से आयोजित कार्यक्रम है, जो शनिवार को कोलकाता में शुरू होगा और सोमवार को नई दिल्ली में समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें: 'धमकियां सहने वाला नहीं, सख्त व्यक्ति हूं', जजों को धमकाने पर सीजेआई की चेतावनी

चार शहरों का दौरा करेंगे मेसी
जानकारी के मुताबिक, आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं। यहां मेसी शनिवार को 45 मिनट तक चलने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है। यह देखना हालांकि बाकी है कि फुटबॉल प्रेमी इस कार्यक्रम के प्रति कितना उत्साह दिखाते हैं। मेसी भारत में 72 घंटे से भी कम समय बिताएंगे, लेकिन इस दौरान वह चार महानगरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। अपनी इस संक्षिप्त दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज, बॉलीवुड हस्तियां और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निर्धारित बैठक भी शामिल है। 

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed