फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yogi Government’s Good Governance Gains National Recognition, IIPA UP Branch Wins Best Performing Branch Award

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा, यूपी की आईआईपीए शाखा को मिला बड़ा सम्मान

Thu, 29 Oct 2026 11:24 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 11:24 PM IST
सार

भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान लोकतंत्र, लोक कल्याण, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करता है। उत्तर प्रदेश की भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय शाखा का पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन
Yogi Government’s Good Governance Gains National Recognition, IIPA UP Branch Wins Best Performing Branch Award
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन, जनकल्याण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के बीच भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) की उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के राष्ट्रीय मुख्यालय ने यूपी क्षेत्रीय शाखा को वर्ष 2025-26 के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय/स्थानीय शाखा के पुरस्कार से सम्मानित करने की स्वीकृति दी है। यह सम्मान लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, संस्थागत प्रतिबद्धता और जनहित से जुड़े विषयों पर सक्रिय योगदान को मान्यता प्रदान करता है।

विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान लोकतंत्र, लोक कल्याण, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्य करता है। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के साथ संस्थान की देशभर में क्षेत्रीय और स्थानीय शाखाएं हैं। उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा लखनऊ में संचालित है और इसे उत्तर प्रदेश सरकार से अनुदान प्राप्त होता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेह शासन व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ऐसे में लोक प्रशासन से जुड़े संस्थानों की सक्रियता और क्षमता निर्माण की पहलें सुशासन की व्यापक अवधारणा को मजबूती प्रदान करती हैं। आईआईपीए की यूपी शाखा को मिला यह सम्मान प्रदेश में लोक प्रशासन से जुड़े विमर्श, प्रशिक्षण और जनभागीदारी के प्रयासों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान की उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त मुख्य सचिव आर. रामनी के नेतृत्व में शाखा से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, सदस्यों, कर्मचारियों और इंटर्न विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। यह सम्मान संस्थान की कार्यप्रणाली में उत्कृष्टता, निरंतर सुधार और समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी योगदान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

संस्थान के राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 2025-26 के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित आईआईपीए परिसर में आयोजित वार्षिक आमसभा की बैठक में भारत के उपराष्ट्रपति एवं आईआईपीए के अध्यक्ष द्वारा प्रदान किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय शाखा के मानद सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के. रविंदर नाइक ने इस उपलब्धि को शाखा के सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उत्तर प्रदेश में लोक प्रशासन से जुड़े संस्थागत प्रयासों को नई पहचान देने के साथ ही सुशासन और जनकल्याण के विषयों पर आगे भी सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed