फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains wreck hovac in Bengaluru and south Karnataka

बंगलूरू में बारिश ने तोड़ा 127 साल का रिकॉर्ड, कहर बनकर बरसे बादल

Thu, 17 Aug 2017 11:42 AM IST
Amarujala.com- Presented By: मोहित
Amarujala.com- Presented By: मोहित Updated Thu, 17 Aug 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains wreck hovac in Bengaluru and south Karnataka

देशभर में बाढ़ और बारिश ने कोहराम मचा रखा है। वहीं मंगलवार को बंगलूरू में हुई लगातार चार घंटे की बारिश ने राज्य के हालात बेकाबू कर दिए। 127 साल बाद यहां सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें- बिहार में बाढ़ से हालात बद से बदतर, जायजा लेने पहुंचे सीएम नीतीश        
विज्ञापन


दरअसल जिला प्रशासन ने भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी को नजरअंदाज किया। विभाग की तरफ से कई शहरों और दक्षिण कर्नाटक में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई थी। प्रशासन की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी को नजरअंदाज करना अब राज्य के लोगों को भारी पड़ रहा है। सामान्य जीवन बुरी तरह अस्त वयस्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- बिहार में बाढ़ से 41 की मौत, 12 जिलों की 65.37 लाख आबादी प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक, इन चार घंटों के दौरान 13 सेमी बारिश दर्ज की गई तो वहीं एचएएल एयरपोर्ट में 14 सेमी बारिश दर्ज की गई। 

गौरतलब है कि देश कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। वहीं असम, बिहार और गुजरात में बाढ़ की वजह से सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। वहीं असम के लोग तो 29 साल की सबसे भयंकर बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed