फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains in these states including Uttarakhand Rajasthan

उत्तराखंड-राजस्थान सहित इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 15 Jul 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jul 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains in these states including Uttarakhand Rajasthan
फाइल फोटो
देश के कई राज्यों में इस बार मानसून ने खतरनाक तरीके से दस्तक दी है। वो अपने साथ भारी तबाही भी लेकर आया है। महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल आदि राज्यों में हालात बद से बदतर हो गए हैं। भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने असम और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। 
विज्ञापन


इन दोनों ही राज्यों में करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। पहाड़ों में भी झमाझम बारिश के चलते उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक तरफ जहां इन जगहों पर मानसून कहर बनकर टूटा है, तो वहीं कई ऐसी भी जगहें हैं जहां मानसून तो दूर गर्मी और उमस ने जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों मुताबिक जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा और चंडीगढ़ में सामान्य से 20 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इन जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा जम्मू-कश्मीर में बारिश हुई है। भारी बारिश की वजह से यहां भूस्खलन और जगह-जगह चट्टानें भी खिसक रही हैं, जिससे अमरनाथ यात्रा में रूकावट पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर पानी की तेज धाराएं बह रही हैं

Heavy rains in these states including Uttarakhand Rajasthan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में सामान्य बारिश हुई है। लेकिन पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है, जिससे यहां के किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। भिवांडी, पालघर और ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। गुजरात के टापी में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सड़कों पर पानी की तेज धाराएं बह रही हैं। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव व चक्रवात की वजह से कुछ दिनों में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ व राजस्थान सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी कई जगहों पर वर्षा हुई, जबकि कुछ जगहों पर उमस और कड़ी धूप ने पीछा नहीं छोड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक दिल्ली में धूप के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

उत्तराखंड में शनिवार को यमुनोत्री व गंगोत्री राजमार्ग लगभग एक घंटे तक बंद रहा। जबकि बारिश की आशंका के चलते कैलास मानसरोवर यात्रियों को पिथौरागढ़ से गुंजी पड़ाव नहीं भेजा जा सका। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल में कोलकाता समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। राज्य में अभी तक धूप और उमस के चलते हल्की बारिश भी हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हो रही है। राज्य में कई जगहों पर जलभराव हो गया है। आने वाले दिनों में भी वहां और बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed