Weather Update Today: तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई में 72 साल में तीसरी बार इतनी वर्षा, स्कूलों में छुट्टी
आईएमडी की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर जिलों के स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। मौसम विभाग चेन्नई के अनुसार आज भारी बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। चेन्नई के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से तमिलनाडु व आसपास के राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चेन्नई समेत कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तमिलनाडु के तीन जिलों के स्कूल-कॉलेजों में एक नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के मुताबिक चेन्नई में आज सवा तीन इंच (8.4cm) से ज्यादा बारिश हुई है। 72 साल में तीसरी बार इतनी वर्षा हुई है।
आईएमडी की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर जिलों के स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। मौसम विभाग चेन्नई के अनुसार आज भारी बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे। चेन्नई के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई।
Tamil Nadu | Chennai records 8.4cm heavy rainfall for the third time today, in the last 72 years: RMC, Chennai https://t.co/fYJeIkC9kx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 1, 2022
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका तट पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, एक ट्रफ रेखा ऊपर चक्रवात हवाओं के रूप में तमिलनाडु और केरल होते हुए दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तर भारत का मौसम
उधर, पश्चिमी हिमालय के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर पहुंच सकता है। इसके असर से उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी हो सकती है और ठंड चमक सकती है।
केरल, तमिलनाडु, आंध्र में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय
पिछले 24 घंटों से तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछे स्थानों पर भारी बारिश हुई। आंतरिक तमिलनाडु में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
यहां गिरी बर्फ, हल्की वर्षा के भी आसार
जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और हिमपात हुआ। अगले 24 घंटों में तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों मध्यम से भारी बारिश संभव है।
इसी तरह आंतरिक तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।