{"_id":"5d70bf288ebc3e93b774de77","slug":"heavy-rains-continue-in-mumbai-two-people-drown-in-drains-in-thane-and-palghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, ठाणे और पालघर में दो लोग नालों में बहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, ठाणे और पालघर में दो लोग नालों में बहे
Thu, 05 Sep 2019 01:24 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मुंबई के कई इलाकों में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। ठाणे और पालघर जिलों में बाढ़ के पानी से भरे नालों में पिछले दो दिन में सात साल के बच्चे सहित दो लोग बह गए। पुलिस ने बताया कि ठाणे में भिवंडी तहसील के नाइपाड़ा निवासी लक्ष्मण तपीसार (62) मंगलवार को नाले के तेज बहाव में बह गए।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि मूसलाधार बारिश में तपीसार घर जा रहे थे। उसी दौरान मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे उनका पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गए। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी अनिता जवानजल ने बताया कि वह अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को सात वर्षीय अबु खान भी पालघर जिले में नाल्लासोपारा के पास एक नाले में गिरा और तेज बहाव में बह गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों की तलाश जारी है।