{"_id":"59c3aaf44f1c1b29688b5b7a","slug":"heavy-rainfall-likely-to-occur-in-delhi-and-5-states-on-septmber-22-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने से पहले खबर पढ़ लें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने से पहले खबर पढ़ लें
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
Updated Thu, 21 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने कई जगह भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विभाग का अनुमान है कि 22 और 23 सितंबर को कई जगहों पर भारी बारिश होगी। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान में पूर्वी मध्य प्रदेश में निम्न क्षेत्र का दबाव बन रहा है। यह दबाव आने वाले समय में इन राज्यों की तरफ बढ़ेगा। जिसकी वजह से इन इलाकों में सामान्य से भारी बारिश की संभावना है।Heavy to very heavy rainfall likely to occur in Uttarakhand, Himachal Pradesh, Haryana, Chandigarh & Delhi on Sept 22-23rd: IMD
— ANI (@ANI) September 21, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बुधवार की शाम को हुई बारिश के बाद देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर गुरुवार की सुबह भी जारी रहा। यह हाल राज्य के कई अन्य हिस्सों का भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवाओं का चक्रवात और आगे चलकर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में बारिश हो रही है।