{"_id":"5d6b68fc8ebc3e014a687cf8","slug":"heavy-rainfall-in-twenty-three-years-in-this-monsoon-more-than-thousand-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून: 23 साल में अगस्त में हुई सबसे अधिक बारिश, अब तक 1379 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून: 23 साल में अगस्त में हुई सबसे अधिक बारिश, अब तक 1379 की मौत
Sun, 01 Sep 2019 12:15 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:15 PM IST
सार
- इस साल मानसून ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई।
- सरकार ने बाढ़ प्रभावित 13 राज्यों की रिपोर्ट जारी की है।
- रिपोर्ट से पता चला है कि 1379 लोगों की मौत हुई है।
- जून में बारिश 33 फीसदी कम हुई है जबकि जुलाई में रफ्तार बढ़ी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल मानसून ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई। सरकार ने बाढ़ प्रभावित 13 राज्यों की रिपोर्ट जारी की, जिसमें पता चला कि 1379 लोगों की मौत हुई है। हालांकि जून में बारिश 33 फीसदी कम हुई है जबकि जुलाई में रफ्तार बढ़ी है। स्काइमेट के अनुसार इस साल अगस्त में बारिश ने बीते 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को मानसून को तीन महीने पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
जो कि सामान्य से 16 फीसदी अधिक है। जुलाई और अगस्त को जोड़ा जाए तो बीते 25 साल में इन दो महीनों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जो कि सामान्य से दस फीसदी अधिक है। वहीं देश के 84 फीसदी हिस्सों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हुई है। गृह मंत्रालय ने हाल ही में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों के आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
सबसे अधिक मौत 271 महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 186, केरल में 174, बिहार में 130 और कर्नाटक में 104 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते साल मरने वालों की संख्या 2045 थी। 23 राज्य ऐसे हैं जहां सामान्य बारिश हुई है और छह में भारी बारिश हुई है। इसके अलावा झारखंड, बंगाल, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, नगालैंड में सामान्य से कम बारिश हुई।
विज्ञापन
राजस्थान में सबसे अधिक यानी सामान्य 33 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। साथ ही मणिपुर में बेहत कम -62 फीसदी बारिश हुई है।