फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Rain Alert In Delhi Rajasthan UP Bihar Know Mausam Ki Jankari News In Hindi

Weather Update Today: जम्मू कश्मीर, राजस्थान और यूपी-बिहार में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Wed, 27 Jul 2022 09:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 27 Jul 2022 09:23 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मौसम मिलाजुला रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होगी तो कहीं मध्यम। बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Rain Alert In Delhi Rajasthan UP Bihar Know Mausam Ki Jankari News In Hindi
बारिश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग (IMD) जम्मू कश्मीर, राजस्थान और यूपी-बिहार में भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले दो-तीन दिनों में यहां मानसून मेहरबान होगा, कहीं कहीं भारी बारिश कहर भी ढा सकती है। इधर, मध्य, पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मौसम मिलाजुला रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होगी तो कहीं मध्यम। बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जम्मू कश्मीर, राजस्थान, यूपी और बिहार के कुछ इलाकों तथा पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ में भारी वर्षा का अनुमान है।
विज्ञापन


उत्तर भारत में सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून अब उत्तर भारत में सक्रिय होगा। यह इलाका तेज बारिश के लिए तरस रहा है। आईएमडी का अनुमान है कि अब मानसून यहां मेहरबान होगा और अगले एक सप्ताह में यूपी,  बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को तरबतर कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम विक्षोभ समेत मौसम के ये सिस्टम सक्रिय
अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से उत्तर भारत में झमाझम बारिश की संभावना है। उधर, हिमालय के इलाके में नया पश्चिमी विक्षोभ भी बना है। वहीं, पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन मौसम सिस्टम के चलते उत्तर भारत में अच्छी वर्षा के आसार हैं। 

उत्तर भारत में एक सप्ताह में सुधरेंगे हालात : मोहपात्रा
भारतीय मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एम मोहापात्रा के अनुसार उत्तर भारत में वर्षा का दौर तेज होगा। अगले एक सप्ताह में इन राज्यों में बारिश की कमी दूर हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में वर्षा का दौर थम सकता है। इससे लगातार वर्षा से बाढ़ व जलभराव से जूझ रहे राज्यों को राहत मिलेगी। 

यहां हो सकती है झमाझम बारिश

  • 27 से 30 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। 
  • आज से 30 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है।
  • राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में भी मध्यम से तेज वर्षा के आसार हैं। 
  • गुरुवार को दिल्ली में भी तेज बारिश की संभावना है। 
यूपी, बिहार व झारखंड में कम हुई वर्षा
देश में मानसून की अब तक की प्रगति की बात करें तो सामान्य से करीब 11 फीसदी ज्यादा औसत वर्षा दर्ज हुई है। देश के अधिकांश हिस्से तरबतर हो चुके हैं, लेकिन यूपी, बिहार व झारखंड में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई है। इन राज्यों में करीब 45 फीसदी कम वर्षा हुई, लेकिन अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश से हालत सुधर सकती है। 


केरल : बाढ़ चार लोग बहे
पिछले कुछ दिनों से केरल में लगातार बारिश के कारण तेनकासी जिले के कुट्रालम जलप्रपात में बाढ़ आने के बाद चार लोग बह गए। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि दो को रेस्क्यू किया गया है। तेनकासी के कलेक्टर ने यह जानकारी दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed