{"_id":"57316dcf4f1c1b5d0591a14e","slug":"heavy-rain-in-parts-of-marathwada","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे से जूझ रहे मराठवाड़ा में हुई झमाझम बारिश, खिले चेहरे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सूखे से जूझ रहे मराठवाड़ा में हुई झमाझम बारिश, खिले चेहरे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
मराठवाड़ा के कई हिस्सों में बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे की मार झेल रहे मराठवाड़ा के औरंगाबाद समेत कई हिस्सों में सोमवार सुबह बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हुई। बारिश रविवार और सोमवार की रात 12.40 पर शुरू हुई और करीब एक घंटे तक चली। तेज हवाओं के साथ हो रही इस बारिश के चलते बिजली की सप्लाई भी रोक दी गई, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
बारिश रुकते ही अधिकतर इलाकों में बिजली की सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाओं ने बिजली की सप्लाई को बाधित कर दिया और इसकी वजह से इन इलाकों को बिजली का इंतजार करना पड़ा। सोमवार पूरा दिन बिजली विभाग मराठवाड़ा के विभिन्न हिस्सों में बाधित बिजली की सप्लाई को सुचारू करने में लगा रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार औरंगाबाद में 14.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि, इस बारिश से मराठवाड़ा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले जायाकवाड़ी डैम को कोई फायदा नहीं पहुंचा है। पिछले साल भी औरंगाबाद में 10 मई को 17.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
विज्ञापन
पुणे के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटीरोलॉजी ने सोमवार को कहा कि अगले दो हफ्तों में देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक में 21मई तक प्री-मॉनसून के चलते बारिश होने की संभावना है।
वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी भारत में भी 12मई से 16 मई के बीच सामान्य से कुछ अधिक बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।