फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy rain in assam meghalaya arunachal pradesh flood situation there seven districts affected

असम-मेघालय में भारी बारिश, बाढ़ के कहर से सात जिले बुरी तरह प्रभावित

Wed, 27 May 2020 09:32 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 27 May 2020 09:32 AM IST
सार

  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के हालात
  • लगातार तेज बारिश से तीनों राज्य के कई इलाके बाढ़ग्रस्त
  • असम के सात जिलों में करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

विज्ञापन
heavy rain in assam meghalaya arunachal pradesh flood situation there seven districts affected
असम में बाढ़ - फोटो : ANI

विस्तार

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अकेले असम के सात जिलों में करीब दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उत्तर पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में मंगलवार से बारिश हो रही है जिनसे बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार धेमाजी, लखीमपुर, दर्रांग, नलबाड़ी, गोलपारा, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया के 17 राजस्व इलाकों में 229 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन गांवों के कुल 1,94,916 लोग बाढ़ग्रस्त हैं, जिनमें से 9,000 लोगों ने धेमाजी, लखीमपुर, गोलपारा और तिनसुकिया में बने 35 राहत शिविरों में शरण ली हुए है।
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक बाढ़ के कारण लगभग 1,007 हेक्टेयर फसल पानी में लबालब हो गई है और 16,500 के करीब पशु और मुर्गी बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए हैं। राज्य की अधिकांश नदियां जैसे सोनितपुर में जिया भराली और नेमाटीघाट में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की परेशानियां यहीं नहीं खत्म होती, इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले के आरजू गांव में एक भूस्खलन के कारण एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश से राज्य के बड़े हिस्से प्रभावित हुए हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। पेमा खांडू ने सभी जिला अधिकारियों को लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्देश दिया है।


वहीं मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 26-28 मई तक भारी बारिश के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तीनों प्रदेशों में स्थिति गंभीर बनी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed