फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain accros the country, flood like situation in Nashik and Gujarat

जाते-जाते कहर बरपा रहा मॉनसून, भारी बारिश से नासिक और गुजरात में बाढ़ जैसे हालात

Tue, 30 Jul 2019 05:55 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 30 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain accros the country, flood like situation in Nashik and Gujarat
बारिश के चलते मुंबई के हालात (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अपनी समाप्ति की ओर पहुंच रहा मॉनसून देश भर के कई हिस्सों में भारी बारिश से कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटों में नासिक के कई हिस्सों में जमकर मानसूनी बारिश हुई है। इस बारिश ने एक ओर जहां किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है वहीं शहरी इलाकों में इसने सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।  

विज्ञापन


नासिक में गोदावरी और इसकी सहायक नदियों में भारी बारिश के चलते पानी की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बारिश के परिणामस्वरूप गोदावरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जगह-जगह भरा बारिश का पानी लोगों के लिए कई समस्याएं खड़ी कर रहा है।
विज्ञापन


देश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने इस बार आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। खासकर उत्तरी भारत में तो बारिश ने कहर सा बरपाया है। उत्तर भारत के बिहार, असम, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर राज्यों में पिछले दिनों जमकर बारिश हुई है। आइए जानते हैं कि किस राज्य में बारिश की वजह से क्या हालात रहे...

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मुंबई में अभी और बिगड़ेंगे हालात

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई और इससे सटे इलाकों में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होने के आसार हैं। तेज हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

बता दें कि बारिश की वजह से मुंबई पहले ही परेशान है। बीते दिनों भारी बारिश के चलते कई लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थीं। शहर में यातायात व्यवस्था एक तरह से ठप पड़ गई थी। वाहन पानी में फंस रहे थे, इस वजह से जाम भी लग रहा था।

गुजरात : भारी बारिश ने बिगाड़ दी व्यवस्था

मॉनसून समाप्त होने की ओर है और इस सप्ताह गुजरात में भारी बारिश हुई है। रविवार को दक्षिणी गुजरात के कई हिस्सों में बहुत तेज बारिश हुई। सूरत के उमरपाड़ा तालुका में रविवार की शाम दो घंटे में 59 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

राजकोट में इस दशक में सबसे ज्यादा 216 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह राजकोट में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले 14 जुलाई 1950 को सर्वाधिक 375.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। 

बनासकांठा में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हो गए। बुलसर में 110, नलिया मे 85, ओखा में 57, सूरत में 47, पोरबंदर में 35 और अहमदाबाद में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

राजस्थान : एक दिन में हुई 150 मिमी बारिश

कुछ दिन पहले राजस्थान में एक ही दिन में 70 से लेकर 150 मिलीमीटर बारिश हुई थी। नागौर के दिदवाना में 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। भुहाना और फागी में 110-110 मिलीमीटर बारिश हुई थी और छिरावा व नीम का थाना में 100-100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। 

ओडिशा : कुछ जिलों में रेड वार्निंग जारी हुई 

सोमवार को भारी बारिश की वजह से ओडिशा के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। मौसम विभाग कुछ जिलों में रेड वार्निंग जारी की है। इन जिलों में आने वाले एक सप्ताह में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 

मलकानगिरि, रायगादा और नवरंगपुर में बारिश की वजह से जमजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मलकानगिरि में सड़क यातायाव बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पोटेरू, कानकोरावकोंडा, कन्याश्रम, एमवी-90 और कोरकुंडा जैसे निचले क्षेत्रों में स्थित कई पुल बाढ़ में डूब गए हैं। 

असम : बाढ़ की वजह से 88 लोगों की मौत

बारपेटा जिले में एक और मौत के साथ राज्य में बारिश और बाढ़ की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा 88 हो गया। इस आपदा की वजह से राज्य के 1716 गांवों की 21.68 लाख आबादी प्रभावित हुई है। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बारपेटा समेत ढेमाजी, सोनितपुर, दर्रांग, बकसा, नलबाड़ी, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझर, ढुबरी, होलपारा, कमरुप, मोरीगांव, नगांवस गोलाघाट, जोरहाट और कछार आदि जिले इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। 

बिहार : 85 लाख लोग बाढ़ की चपेट में

पिछले कुछ दिनों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के चलते बिहार में भी स्थिति अस्त-व्यस्त हो गई है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राज्य के 13 जिलों के लगभग 85 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से दरभंगा जिले में सबसे ज्यादा 12 लोगों की मौत हुई है। 

अन्य राज्यों की यह है स्थिति

जम्मू-कश्मीर में कुछ दिनों पहले सड़कों पर पानी भर गया था। मौसम विभाग ने राज्य में भारी वर्षा की संभावना जताई थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। यहां इस वजह से कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अलीगढ़ में बारिश की वजह से दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। दो की मौत रायबरेली में और बांदा व मिर्जापुर में बिजली गिरने से एक-एक मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed