फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heatwave Grips Central And West India till may

कई राज्यों में बढ़ा तापमान, अहमदाबाद में 'येलो अलर्ट' जारी

Tue, 28 Mar 2017 10:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Tue, 28 Mar 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
Heatwave Grips Central And West India till may
बढ़ेगा तापमान
मार्च के आखिरी हफ्ते में ही तापमान बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली सहित गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में तपिश बढ़ गई है। गुजरात के अहमदाबाद में गर्मी के कारण 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मार्च से मई तक पूरे देश में औसत से अधिक तापमान रहने की आशंका व्यक्त की है। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाके में 10 दिनों में 13 डिग्री तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन


सोमवार को अहमदाबाद का तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसे देखते हुए नगर निगम ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। वहीं लू और गर्मी से होने वाली मौतों और डीहाइड्रेशन के मामलों को कम करने के लिए नगर निगम ने हीट एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


43.3 डिग्री के साथ दीसा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि अहमदाबाद चौथे नंबर पर रहा। मुंबई में 38.4 डिग्री, दिल्ली का अधिकतम तामपान 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 
Trending Videos

ये इलाके 'कोर हीटवेट जोन' के अंतर्गत आते हैं

Heatwave Grips Central And West India till may
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, सामान्य से अधिक तापमान रहने वाले इलाके 'कोर हीटवेट जोन' के अंतर्गत आते हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात., मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य आते हैं। 

मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम राज्यों और एनडीएमए के अधिकारियों के लिए 28-29 मार्च को दिल्ली एक वर्कशॉप आयोजित की है। मौसम विभाग साप्ताहिक अलर्ट भेजने के साथ-साथ राज्यों में स्थित केंद्रों के जरिए अलर्ट जारी करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed