फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat intensity reduces in east, southern peninsular India

IMD: दो दिन बाद कई राज्यों को तपती गर्मी से मिलेगी राहत, झमाझम बारिश के आसार; मौसम विभाग का अपडेट

Sun, 05 May 2024 12:00 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 May 2024 12:00 AM IST
सार

IMD: मौसम विभाग ने कहा कि पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लू का दौर 5-6 मई तक जारी रहेगा और उसके बाद समाप्त हो जाएगा। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 5 से 9 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
Heat intensity reduces in east, southern peninsular India
गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते लोग। (सांकेतिक तस्वीर)) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में चल रही लू की तीव्रता में शनिवार को थोड़ी कमी आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दो दिनों के बाद इन क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में कम से कम 10 स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के नंदयाल में दर्जु हुआ 46 डिग्री सेल्सियस तापमान
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 13 स्थानों और गुरुवार को 17 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। आंध्र प्रदेश के नंदयाल में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शनिवार को लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा। कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस, महबूबनगर (तेलंगाना) में 45 डिग्री, ओडिशा के बौध में 44 डिग्री, करूर परमथी (तमिलनाडु) में 43.5 डिग्री, निजामाबाद (तेलंगाना) में 44.6 डिग्री, कडप्पा (आंध्र प्रदेश) में 45.4 डिग्री और पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
विभाग ने कहा कि पूर्व और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में लू का दौर 5-6 मई तक जारी रहेगा और उसके बाद समाप्त हो जाएगा। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 5 से 9 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश,विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में 6 से 9 मई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम: दीमा हसाओ में भारी बारिश का अनुमान, अलर्ट जारी
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते असम के दीमा हसाओ जिले में शनिवार को अलर्ट जारी किया, जिसमें लोगो से कहा गया कि वे आपात स्थिति के अलावा घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के जटिंगा-हरंगजाओ खंड पर शनिवार रात आठ बजे से भारी व्यापारिक वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार से 15 मई तक जिले में भारी बारिश रहेगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक एडवाइजरी में जनता से अपील की कि वे आपातकालीन या चिकित्सा उद्देश्यों के अलावा बारिश के दौरान घरों से बाहर न निकलें। जनता से किसी भी आपात स्थिति के मामले में सतर्क रहने का अनुरोध किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed