पाक को कूटनीतिक झटका: भारत-अफगानिस्तान बनाएंगे एयर कॉरिडोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में आयोजित हार्ट ऑफ एशिया कॉन्फ्रेंस में भारत और अफगानिस्तान ने मिलकर पाकिस्तान को धो डाला। इस कॉन्फ्रेंस में पाक पीएम नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज भी शामिल हुए। अजीज की मौजूदगी में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की उस चाल पर पानी फेर दिया, जिसके तहत उसने भारत-अफगान व्यापार में व्यवधान डालने की कोशिश की थी।
दरअसल, पाकिस्तान ने भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार का रास्ता बनाने के लिए जमीन के इस्तेमाल से इनकार कर दिया था। लेकिन के इस मंसूबे पर पीएम मोदी का इरादा भारी पड़ा। पीएम मोदी ने भारत अफगानिस्तान के बीच एयर कॉरिडोर बनाने की घोषणा कर दी।
We also plan to connect Afghanistan with India through an air transport corridor: PM Modi #HeartofAsiaConference pic.twitter.com/s0XR0IJ81o
— ANI (@ANI_news) December 4, 2016
ठुकराई मदद, आतंकवाद पर पाक को गनी की दो टूक
Pak has pledged 500 million dollars for Afghanistan's development,this amount Mr.Aziz(Sartaj) can be spent to contain extremism:Ashraf Ghani
— ANI (@ANI_news) December 4, 2016
We need to identify cross-border terrorism and a fund to combat terrorism: Dr.Ashraf Ghani #HeartofAsia pic.twitter.com/y45fBwNF4K
— ANI (@ANI_news) December 4, 2016
इससे पहले पीएम मोदी और अफगान राष्ट्रपति गनी के बीच 'हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन' शुरू होने से पहले द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और अफगानिस्तान में भारत की तरफ किए जा रहे जरूरी कार्यों के बारे में चर्चा हुई।