फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heart attack to jayalalitha

हार्ट अटैक के बाद जयललिता की हालत नाजुक, केंद्र की स्थिति पर नजर

Mon, 05 Dec 2016 02:23 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
heart attack to jayalalitha
- फोटो : file photo

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह पिछले 73 दिनों फेफड़ों में संक्रमण के कारण चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए  उन्हें ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया है। अपोलो अस्पताल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि लंदन के डॉक्टर रिचर्ड बेल से अपोलो में जयललिता का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बात की है। साथ ही एम्स दिल्ली से डॉक्टरों की एक टीम को अम्मा के इलाज के लिए चेन्नई भेजा गया है।पहली बार उन्हें 22 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में  बुखार और पानी की कमी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


68 वर्षीय जयललिता को दिल का दौरा पड़ने की खबर के फैलते ही अपोलो अस्पताल के सामने उनके समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई । इसके बाद अस्पताल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के डीजी को भी दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना होने के कहा गया है ताकि कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखा जा सके। इन दोनों के सुबह 4.30 बजे चेन्नई पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही रैपिड एक्शन फोर्स की 9 कंपनियों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है। गृह मंत्रालय को राज्य के संबंधित सूत्रों ने बताया कि कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और किसी भी तरह की जरूरत के लिए राज्य बलों की मदद के लिए केंद्रीय बल तैयार हैं। सीनियर सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की नौ कंपनियां तैयार रखी गई हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें राज्य में एयरलिफ्टिंग के जरिये कहीं भी तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
मुंबई से तमिलनाडु के राज्यपाल चेन्नई पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की। वह अस्पताल से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गए। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु सरकार की कैबिनेट से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को जयललिता की तबीयत और राज्य की ताजा स्थिति की जानकारी दी। राज्यपाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से भी मुलाकात की। इसके बाद डीजीपी ने राज्य के सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को रिपोर्ट करन को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई दौरे पर गए तमिलनाडु के राज्यपाल भी कार्यक्रम बीच में छोड़कर विशेष विमान से तमिलनाडु लौट आए। वहीं जयललिता को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के राज्यपाल सी विद्यासागर राव से बात की। राजनाथ सिंह ने लोकसभा के उपसभापति और एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता एम थंबीदुरई से भी बात की और स्थिति की जानकारी ली। 

अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की कि जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा। हालांकि इससे पहले अस्पताल प्रबंधन बेहद कम जानकारियां ही सबके सामने ला रहा था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल के चेयरमैन से बात करके तमिलनाडु की मुख्यमंत्री की हालत की की जानकारी ली। 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, रेलमंत्री सुरेश प्रभु और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैकेया नायडू  सहित कई नेताओं ने ट्वीट करके जयललिता के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। 
अन्ना युनिवर्सिटी की परीक्षाओं को मुख्यमंत्री की खराब तबीयत के कारण स्थगित कर दिया गया है।

इससे पहले उनकी पार्टी एआईडीएमके ने कहा था कि उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और वह जल्द ही अस्पताल से वापस घर लौटेंगी। लेकिन रविवार की शाम उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

आपको बता दें कि 22 सितंबर से बीमार चल रही तमिलनाडु की मुख्यमंत्री को लंदन और सिंगापुर के विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस बीच उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें स्वस्थ होने की बात कही थी। 

19 नवंबर को एआईएडीएम के ने ट्वीट करके बताया था कि जयललिता को आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले 13 नवंबर को जयललिता ने कहा था कि समर्थकों की दुआओं के कारण उनका पुनर्जन्म हुआ है जल्दी स्वस्थ होकर वह अपना कार्यभार संभाल लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed