फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hearing of Black Buck Poaching Case today

काला हिरण शिकार मामला: कोर्ट ने सलमान को दी पेशी से छूट

Wed, 25 Jan 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर
अमर उजाला ब्यूरो/जयपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
 hearing of Black Buck Poaching Case today
- फोटो : getty

अभिनेता सलमान खान सहित अन्य सितारों को कांकाणी हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत में अब 27 जनवरी को पेश होना होगा। इन सितारों ने बुधवार को अदालत में हाजिर रहना था, लेकिन सुबह सभी की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी लगा दी गई। जिसे अदालत ने स्वीकार कर दो दिन की मोहलत और दे दी और अब इन सितारों को 27 को तलब किया गया है।

विज्ञापन


अदालत ने इस मामले में सलमान सहित अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री तब्बु, सोनाली बेंद्रे व नीलम को मुल्जिम बयान के लिए उपस्थित होने के लिए कहा है। इनकी उपस्थिति में आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन


सलमान सहित सितारों की हाजिरी को लेकर सुबह से ही अदालत परिसर के आस-पास जमा होने लगे। अधिकतर लोग इन सितारों की झलक पाना चाहते थे, लेकिन ये सितारे जोधपुर नहीं पहुंचे। विश्नोई समाज ने इनकी उपस्थिती के दौरान विरोध प्रदर्शन की तैयारी की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जोधपुर में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 की रात सलमान, सैफ, सोनाली, तब्बू व नीलम पर हिरण शिकार का आरोप हैं। सलमान ने वहां दो काले हिरण का शिकार किया। ग्रामीणों ने जिप्सी में इन कलाकारों को देखा था। लोगों को देख वे हिरण को छोड़कर भाग खड़े हुए थे।

तीन मामले हैं हिरण शिकार के

 hearing of Black Buck Poaching Case today
salman khan

सलमान खान पर तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरण शिकार के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। हिरण शिकार के दो मामलों में निचली अदालत ने सलमान को दोषी मानते हुए एक व पांच साल की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में सलमान को बरी कर दिया था।

राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी हुई है। कांकाणी शिकार प्रकरण में इन कलाकारों के सामने आरोप सुनाए जाएंगे। अब अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed