जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन मामले में चार याचिकाओं पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन को लेकर सुनाए गए 18 जून के अपने पहले के आदेश में संशोधन करने की मांग वाली चार याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोर्ट ने पुरी समेत ओडिशा के विभिन्न इलाकों में जगन्नाथ रथ यात्रा पर रोक लगा दी थी।
ओडिशा में सालाना होने वाली प्रतिष्ठित और चर्चित रथ यात्रा के आयोजन को लेकर काफी समय से संशय की स्थिति बनी हुई थी, इसे लेकर मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के बगैर इसके आयोजन का सुझाव दिया था, लेकिन कोर्ट ने किसी भी तरह के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला सुनाया था।
अब इस मामले में दायर चार समीक्षा याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय कल सुनवाई करेगा।
Supreme Court will hear tomorrow four petitions seeking modification of its earlier order of June 18, which had stayed the 'Rath Yatra' in Puri and all other places in Odisha keeping in view the spread of #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/lgDXzzOO8H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 21, 2020