{"_id":"5eef3f758ebc3e4309576f1d","slug":"hearing-in-the-supreme-court-on-four-petitions-in-the-jagannath-rath-yatra-organizing-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन मामले में चार याचिकाओं पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन मामले में चार याचिकाओं पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Sun, 21 Jun 2020 04:43 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 21 Jun 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : social media
सुप्रीम कोर्ट जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन को लेकर सुनाए गए 18 जून के अपने पहले के आदेश में संशोधन करने की मांग वाली चार याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगी। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोर्ट ने पुरी समेत ओडिशा के विभिन्न इलाकों में जगन्नाथ रथ यात्रा पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
ओडिशा में सालाना होने वाली प्रतिष्ठित और चर्चित रथ यात्रा के आयोजन को लेकर काफी समय से संशय की स्थिति बनी हुई थी, इसे लेकर मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के बगैर इसके आयोजन का सुझाव दिया था, लेकिन कोर्ट ने किसी भी तरह के आयोजन पर रोक लगाने का फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
अब इस मामले में दायर चार समीक्षा याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय कल सुनवाई करेगा।
Supreme Court will hear tomorrow four petitions seeking modification of its earlier order of June 18, which had stayed the 'Rath Yatra' in Puri and all other places in Odisha keeping in view the spread of #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/lgDXzzOO8H
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 21, 2020