फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   health working group meeting mos bharti pawar said health is integral part g20 agenda

G-20: हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक में बोलीं स्वास्थ्य राज्यमंत्री- स्वास्थ्य जी20 एजेंडे का अभिन्न अंग

Wed, 18 Jan 2023 01:24 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Jan 2023 01:24 PM IST
सार

G-20: जी20 देशों की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक 18-20 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में हो रही है। भारत की अध्यक्षता में जी20 के हेल्थ वर्किंग ग्रुप की चार बैठकें  और एक बैठक स्वास्थ्य मंत्री स्तर की होगी। 

विज्ञापन
health working group meeting mos bharti pawar said health is integral part g20 agenda
जी20 की बैठक तिरुवनंतपुरम में हुई - फोटो : ANI

विस्तार

जी20 की हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित हुई। इस बैठक में भारत की स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीन पवार ने कहा कि स्वास्थ्य, जी20 एजेंडे का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में, पूर्व में हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठकों में जो प्रस्ताव पेश किए गए, उन्हें पूरा करने पर फोकस रहेगा। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि सदी में एक बार आने वाली महामारी के दौरान, जी20 के सदस्य देश, परस्पर सहयोग, सभी को अच्छी सेहत देने के उद्देश्य की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जी20 देशों के हेल्थ वर्किंग ग्रुप का गठन साल 2017 में जर्मनी की अध्यक्षता में किया गया था। जिसके तहत जी20 देश स्वास्थ्य इमरजेंसी को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारती प्रवीन पंवार ने कहा कि हम जानते हैं कि महामारी को रोकने के लिए रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए कई शेयरधारकों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


जी20 देशों की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक 18-20 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में हो रही है। भारत की अध्यक्षता में जी20 के हेल्थ वर्किंग ग्रुप की चार बैठकें  और एक बैठक स्वास्थ्य मंत्री स्तर की होगी। यह बैठकें तिरुवनंतपुरम, गोवा, हैदराबाद, गांधीनगर में आयोजित की जाएंगी। इन हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठकों में मेडिकल वैल्यू ट्रैवल और डिजिटल हेल्थ पर फोकस किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 की हेल्थ वर्किंग ग्रुप की बैठक में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और हेल्थकेयर सर्विस डिलीवरी में सुधार के लिए डिजिटल हेल्थ इनोवेशन और सॉल्यूशन पर जोर दिया गया। साथ ही सुरक्षित, प्रभावी और सस्ती  चिकित्सा तक पहुंच के लिए फार्म्यास्यूटिकल क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed