फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry Two report : 10 percent of NEET pass students got admission in India in five years, 90 percent depend on foreign countries

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट : पांच साल में 10 फीसदी नीट पास छात्रों को भारत में मिला प्रवेश, 90 फीसदी विदेश पर ही निर्भर

Fri, 01 Apr 2022 04:48 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 Apr 2022 04:48 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो अलग-अलग रिपोर्टें बताती हैं कि वर्ष 2014 से अब तक देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या में करीब 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2014 से पहले देश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 51,348 एमबीबीएस सीटें थीं, जिनकी संख्या अब 89,875 पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 से 2021 के बीच आयोजित नीट परीक्षा में करीब 35 फीसदी से अधिक छात्रों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Health Ministry Two report : 10 percent of NEET pass students got admission in India in five years, 90 percent depend on foreign countries
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

यूक्रेन संकट के दौरान विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पर उठे सवालों के बीच सरकारी आंकड़ों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते पांच वर्षों में हर साल नीट पास करने वाले केवल 10 फीसदी छात्र ही भारत के किसी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले पाते हैं। बाकी 90 फीसदी छात्र अपनी पढ़ाई के लिए विदेश पर ही निर्भर रहते हैं। ऐसा इसलिए है कि भारत में चिकित्सा शिक्षा की अत्यधिक मांग के आगे एमबीबीएस सीटों की संख्या काफी कम है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की दो अलग-अलग रिपोर्टें बताती हैं कि वर्ष 2014 से अब तक देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या में करीब 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साल 2014 से पहले देश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 51,348 एमबीबीएस सीटें थीं, जिनकी संख्या अब 89,875 पहुंच गई है। बावजूद इसके हर साल नीट पास करने वाले करीब 10 फीसदी छात्र ही देश के सरकारी या फिर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सीट हासिल कर पाते हैं। मंत्रालय की दूसरी रिपोर्ट बताती है कि देश में 596 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज हैं।
विज्ञापन


देश में मेडिकल कॉलेजों की स्थिति

  • 89,875 एमबीबीएस सीटें
  • 596 कॉलेज
  • 313 सरकारी कॉलेजों में 46,560 सीटें
  • 283 निजी कॉलेजों में 43,315 सीटें

पांच सालों में 35 फीसदी छात्रों की संख्या बढ़ी
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 से 2021 के बीच आयोजित नीट परीक्षा में करीब 35 फीसदी से अधिक छात्रों की संख्या बढ़ी है। हालांकि इस दौरान 20 हजार से अधिक एमबीबीएस सीटों में भी इजाफा हुआ है, लेकिन छात्रों की कुल संख्या के आगे सीट फिर भी कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
साल कुल सीट नीट पंजीयन पास छात्र
2017 67,523 11,38,890 6,11,539
2018 70,433 13,26,725 7,14,562
2019 80,312 15,19,375 7,97,042
2020 85,025 15,97,435 7,71,500
2021 89,875 16,14,777 8,70,074
  • तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सबसे अधिक मेडिकल कॉलेजों हैं। अगर राज्यवार मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटों के बीच तुलना करें तो कहीं कॉलेजों की संख्या कम है तो कहीं सीटें कम हैं।
  • सिक्किम देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां एक भी सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) के पूर्व सदस्य डॉ. विनय अग्रवाल का कहना है कि जिन छात्रों को यहां प्रवेश नहीं मिल पाता है, उनमें से हर कोई विदेश नहीं जा पाता है, 90 में से 20 से 30 फीसदी छात्र विदेश जाते हैं, बाकी डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं कर पाते।
इन 4 राज्यों में सबसे अधिक कॉलेज
राज्य कॉलेज सीट
तमिलनाडु 69 10,425
कर्नाटक 60 9,695
महाराष्ट्र 59 9,450
उत्तर प्रदेश 67 8,678

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed