फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry says to properly assess the spread of infection, sero survey has been issued in every district

स्वास्थ्य मंत्रालय: संक्रमण के प्रसार का सही आकलन करने के लिए हर जिले में सीरो सर्वे करने का आदेश जारी

Thu, 29 Jul 2021 07:34 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Jul 2021 07:34 AM IST
सार

  • चौथे राष्ट्रीय सीरो सर्वे में 67.6 फीसदी से भी ज्यादा आबादी के संक्रमित होने की आशंका 
  • हर राज्य को अपने सभी जिलों में सीरो सर्वे जल्द से जल्द शुरू करना है
  • इस काम में आईसीएमआर की सलाह लेने के लिए कहा

विज्ञापन
Health Ministry says to properly assess the spread of infection, sero survey has been issued in every district
सीरो सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के प्रसार का सही आकलन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के हर जिले में सीरो सर्वे के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को मंत्रालय ने राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि हाल ही में चौथा सीरो सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।

विज्ञापन


इसमें 70 जिलों में एंटीजन किट्स का इस्तेमाल करते हुए कोरोना के खिलाफ शरीर में बनने वाले एंटीबॉडी का पता लगाया गया था लेकिन इस सर्वे के आधार पर पूरे देश की स्थिति का सही आकलन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


आईसीएमआर के साथ मिलकर राज्यों से सर्वे करने के लिए कहा
इसलिए हर राज्य को अपने सभी जिलों में सीरो सर्वे जल्द से जल्द शुरू करना है। इस काम में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की सलाह लेने के लिए भी कहा गया है। ताकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर सही तरीके से सर्वे का कार्य पूरा किया जा सके। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सीरो सर्वे के आधार पर भविष्य की नीतियां तय करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में पूरे हुए चौथे राष्ट्रीय सीरो सर्वे में 67.6 फीसदी से भी ज्यादा आबादी के संक्रमित होने की आशंका जताई गई थी। इस सर्वे के आधार पर यह कहा जा सकता है कि देश में कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। चूंकि इस समय 70 से 80 फीसदी सैंपल में डेल्टा वैरिएंट ही मिल रहा है जो एंटीबॉडी को कम करने के साथ ही व्यक्ति को दोबारा से संक्रमित करने की क्षमता रखता है। इसलिए सरकार सीरो सर्वे के जरिए अपनी नीतियों में अहम बदलाव करने की योजना भी बना रही है।


मंत्रालय से जुड़े सूत्रों की मानें तो आगामी दिनों में जब यह स्पष्ट हो जाए कि किन जिलों में सीरो पॉजिटिविटी कम है, वहां टीकाकरण से लेकर अन्य कोविड नियमों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed