{"_id":"5e1ba1a18ebc3e88137ea43e","slug":"health-ministry-says-the-process-of-making-nmc-will-be-completed-by-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी बनाने की प्रक्रिया फरवरी तक हो जाएगी पूरीः स्वास्थ्य मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनएमसी बनाने की प्रक्रिया फरवरी तक हो जाएगी पूरीः स्वास्थ्य मंत्रालय
Mon, 13 Jan 2020 04:16 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Jan 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
एमसीआई
- फोटो : सोशल मीडेया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) की जगह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बनाने की प्रक्रिया फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने यह जानकारी दी। चिकित्सीय शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के मकसद से लाए गए एनएमसी बिल को आठ अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी और उसी दिन इसे प्रकाशित कर दिया गया था।
विज्ञापन
सरकार ने 2017 में एमसीआई के अस्तित्व को खत्म कर उसके कार्यों को करने को बोर्ड ऑफ गवर्नर (बीओजी) गठित किया था। अधिकारी ने बताया कि एनएसी के क्रियाशील होने पर बीओजी भी भंग हो जाएगा। एम्स के ईएनटी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुरेश चंद्र शर्मा को एनएमसी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन