फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry Press Conference on COVID19 third wave of omicron variant Vaccination and Mortality rate news and updates

Health Ministry: दूसरी लहर में सिर्फ दो फीसदी लोगों को लगा था टीका, तीसरी लहर तक 72 फीसदी का टीकाकरण पूरा, इसलिए कम हो रही मौतें

Thu, 20 Jan 2022 04:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 20 Jan 2022 04:27 PM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि भारत दूसरी लहर के मुकाबले इस बार कोरोना की लहर से निपटने के लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार है।

विज्ञापन
Health Ministry Press Conference on COVID19 third wave of omicron variant Vaccination and Mortality rate news and updates
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण। - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत में कोरोनावायरस की तीसरी लहर का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन लाख से ज्यादा केस आए हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों के डर को कम करने की कोशिश की। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि भारत दूसरी लहर के मुकाबले इस बार कोरोना की लहर से निपटने के लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार है। उन्होंने आंकड़े रखते हुए कहा कि भारत में पिछले साल यानी 30 अप्रैल 2021 तक सिर्फ दो फीसदी लोगों को वैक्सीन लगी थी, इसलिए 3 लाख 86 हजार केसों के साथ भारत में 3059 लोगों की मौत भी हुई थी। लेकिन इस बार तीसरी लहर में 20 जनवरी तक 72 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इसलिए केसों की संख्या भले ही 3 लाख 17 हजार से ज्यादा है, लेकिन मौतों का आंकड़ा 380 है।
विज्ञापन


दुनिया और भारत में क्या हैं ओमिक्रॉन की लहर से हालात?
स्वास्थ्य सचिव ने बताया- वर्तमान में विश्व में कोविड की चौथी लहर देखी जा रही है, पिछले एक हफ्ते में दुनिया में प्रतिदिन 29 लाख मामले दर्ज किए गए। हालांकि, पिछले चार हफ्तों में अफ्रीका में कोविड मामले घट रहे हैं। एशिया में कोविड मामले बढ़े हैं। यूरोप में भी मामले घट रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने भारत के हालात बताते हुए कहा, "भारत में वर्तमान में लगभग 19 लाख सक्रिय मामले हैं, पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन लगभग 2,71,000 मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 16% है। पिछले 24 घंटों में 3,17,000 मामले दर्ज़ किए गए। 1 जनवरी को सिर्फ 22 हज़ार मामले दर्ज़ किए गए थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्टिंग और संक्रमण दर को लेकर क्या डेटा सामने आया?
पिछले चार दिनों से देश में कोविड टेस्ट को लगातार बढ़ाया गया है। पिछले 24 घंटों में लगभग 19 लाख टेस्ट किए हैं। हालांकि, कुछ राज्य अभी चिंता का विषय बने हैं। महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2% से बढ़कर 22% हो गई है। पिछले हफ्ते के मामले भी 2.91 लाख हो गए हैं। कर्नाटक में पॉजिटिविटी एक महीने पहले संक्रमण दर 0.5% थी जो अब 15% हो गई है। इसके अलावा तमिलनाडु (20 फीसदी संक्रमण दर) केरल (32 फीसदी), दिल्ली (30 फीसदी) और यूपी (6 फीसदी) भी हमारे लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed