फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry PC, Coronavirus in india, corona recovery rate in india, Coronavirus Fatality rate in india

दिल्ली, केरल और बंगाल में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्र ने जताई चिंता

Tue, 27 Oct 2020 07:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Oct 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry PC, Coronavirus in india, corona recovery rate in india, Coronavirus Fatality rate in india
कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण - फोटो : iStock

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल और केरल में बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है। कोविड-19 पर राष्ट्रीय कार्यबल के अध्यक्ष वी के पॉल ने कहा कि यह चिंता का विषय है और आने वाले समय में कोविड-19 संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने में कोई लापरवाही नहीं की जा सकती क्योंकि अभी और चुनौतियां सामने आएंगी।

विज्ञापन


देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 36 हजार 469 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 488 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि जुलाई के बाद देश में पहली बार एक दिन में इतने कम मामले सामने आए हैं। 18 जुलाई को देश में 34 हजार 884 मामले सामने आए थे। देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और अब मृत्यु दर 1.5% हो गई है वहीं रिकवरी दर बढ़कर 90.62 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं आईसीएमआर के डीजी बलराम भार्गव ने देश में वैक्सीन के ट्रायल के  बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में तीन वैक्सीन की ट्रायल चल रही है। इनमें से कोवाक्सिन को फेज-3 ट्रायल की मंजूरी मिल गई है जबकि सीरम फेज-2 ट्रायल पूरा करने की कगार पर है। कैडिला दूसरे चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कोरोना बुलेटिन की खास बातें
  • 78 फीसदी सक्रिय मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब भी मौजूद हैं

  • पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक) में 58% नई मौतें हुईं हैं

  • त्योहार के दौरान, केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में मामलों में वृद्धि हुई है

  • 1 लाख से 10 लाख तक रिकवरी रेट लाने में  जहां 57 दिन लगे थे, वहीं अब 13 दिन में 10 लाख लोगों को स्वस्थ हुए

  • भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या 72 लाख से ज्यादा हो गई है। जो विश्व में सबसे अधिक है।

  • देश में 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट कर लिए गए हैं।

  • भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 86 मौतें दर्ज की गई हैं वहीं भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 5700 मामले सामने आए हैं

  • भारत में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 75,600 से अधिक टेस्ट किए गए हैं

  • पिछले 5 सप्ताह के औसत के आधार पर अभी भी प्रतिदिन 11 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं

  • देश में 17 वर्ष से कम आयु के वर्ग में केवल 8 फीसदी ही कोरोना पॉजिटिव हैं, वहीं 5 वर्ष से कम आयु में यह न के बराबर है

  • कावासाकी बीमारी एक ऑटो-इम्यून बीमारी है जो 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है और यह भारत में न के बराबर है

  • देश में तीन वैक्सीन पर परीक्षण चल रहा है। इनमें से कोवाक्सिन को तीसरे चरण की मंजूरी मिल गई है

  • सीरम दूसरे चरण को पूरा करने की कगार पर है, वहीं कैडिला भी दूसरे चरण में हैं

  • अध्ययन से पता चला है कि प्रदूषण वाले इलाके में कोरोना से अधिक  मौतें हुई हैं

  • नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि वैक्सीन पहुंचाने के लिए राज्य अपनी तैयारी दुरुस्त रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed