{"_id":"66c52daed14b40a77706bb23","slug":"health-ministry-issued-orders-related-to-security-all-aiims-and-central-hospitals-of-country-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्रालय: सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे अस्पतालों के डार्क स्पॉट; एम्स-केंद्रीय अस्पतालों को आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्रालय: सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे अस्पतालों के डार्क स्पॉट; एम्स-केंद्रीय अस्पतालों को आदेश
Wed, 21 Aug 2024 05:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:28 AM IST
सार
आदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पताल बाहरी व्यक्तियों के लिए सबसे अनुकूल हैं। बाहरी लोगों के लिए यहां घुमना फिरना आसान होता है। इसके चलते सुरक्षा जोखिम भी पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
विस्तार
सरकारी अस्पतालों के डार्क स्पॉट सीसीटीवी कैमरे में कैद होने चाहिए। अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्ड घूमते रहने चाहिए। साथ ही परिसर में जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा करने पर सख्त कानून की जानकारी चस्पा होनी चाहिए। ऐसे एक दर्जन आदेश केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी एम्स और अपने अस्पतालों के लिए जारी किए।
विज्ञापन
आदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि निजी अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पताल बाहरी व्यक्तियों के लिए सबसे अनुकूल हैं। बाहरी लोगों के लिए यहां घुमना फिरना आसान होता है। इसके चलते सुरक्षा जोखिम भी पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम बनाएं...इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए संस्थान में एक कंट्रोल रूम बनाया जाना चाहिए। कंट्रोल रूम में सुरक्षा कर्मियों के साथ एक प्रशासनिक अधिकारी हमेशा तैनात रहना चाहिए। दो से अधिक तीमारदारों को अस्पताल में प्रवेश नहीं देना चाहिए।