फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry includes coronary stents in National List of Essential Medicines 2022

NLEM-2022: 'आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची' में कोरोनरी स्टेंट भी शामिल, सस्ता होगा जीवन रक्षक उपकरण

Sun, 20 Nov 2022 04:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 04:54 PM IST
सार

स्टेंट की समीक्षा करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। जिसकी सिफारिशों के आधार पर इसे आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया है। अब नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) कोरोनरी स्टेंट की कीमत तय करेगी। 

विज्ञापन
Health ministry includes coronary stents in National List of Essential Medicines 2022
Stent - फोटो : Lenore Edman/Flickr

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनरी स्टेंट को भी 'आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची-2022' में शामिल किया है। यह एक ऐसा कदम है जो इन जीवन रक्षा चिकित्सा उपकरणों को और अधिक किफायती बनाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन


स्टेंट की समीक्षा करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। जिसकी सिफारिशों के आधार पर इसे आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया है। अब नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) कोरोनरी स्टेंट की कीमत तय करेगी। 
विज्ञापन


दवाओं पर राष्ट्रीय समिति (एसएनसीएम) ने 6 नवंबर को 'आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम)-2022' की दो कैटगरी बेयर मेटल स्टेंट (बीएमएस) और ड्रग एल्यूटिंग स्टेंट (डीईएस) में से किसी एक में कोरोनरी स्टेंट को शामिल करने की सिफारिश प्रस्तुत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनसीएम की बैठक के ब्योरे के मुताबिक, वाइस चेयरमैन डॉ. वाइ. के. गुप्ता ने बताया, कोरोनरी स्टेंट को पहले भी एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर अधिसूचना के जरिए एनएलईएम-2015 में भी शामिल किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, जहां तक दवाओं का सवाल है, एसएनसीएम ने एनएलईएम-2022 पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और सरकार ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed