फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Home Ministry Daily Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh

कोरोना बुलेटिन: 78 जिलों में 14 दिन से कोई नया केस नहीं, अबतक 4257 लोग ठीक हुए

Thu, 23 Apr 2020 04:57 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 23 Apr 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Home Ministry Daily Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 28 दिनों में 12 जिलों में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, इनमें आठ नए जिले शामिल हैं। वहीं, गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में लॉकडाउन अबतक संतोषजनक है और कई सेवाओं पर धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। आईसीएमआर ने बताया कि अबतक देश में कितने टेस्ट हुए हैं और उसकी क्या रणनीति है।  
विज्ञापन

  
पुण्य सलिला श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय ने कहा 
  • देश में लॉकडाउन अबतक संतोषजनक।
  • शहरी इलाकों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को छूट हासिल है।
  • ग्रामीण इलाकों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
  • हॉटस्पॉट इलाकों में उद्योग से जुड़े कार्य सुचारू करने पर काम चल रहा है।
  • पंखे व शैक्षणिक किताबों की दुकानें भी खुल पाएंगी।
  • प्रीपेड रिचार्ज के लिए छूट मिली।
  • शहद संबंधी भी आवाजाही को भी मंजूरी।
  • दूध-ब्रेड की फैक्टरी खोलने की इजाजत।
  • आटा-दाल मिलों को भी लॉकडाउन में छूट। 
  • सड़क निर्माण, ईंट भट्टे भी शुरू किए गए। 
  • गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि स्वास्थ्यकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। 
  • किसी भी तरह की हिंसा होती है तो आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। 
लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा 
  • 12 जिलों में 28 दिन से कोई मामला सामने नहीं आया है, 8 नए जिले शामिल।
  • 78 जिलों में 14 दिन से कोई केस नहीं मिला, इनमें 33 नए जिले।
  • अब तक 4257 लोग ठीक हुए, कल 380 लोग स्वस्थ हुए थे।
  • पिछले 24 घंटे में 1409 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 21,393 पहुंची।
  • मेडिकल स्टाफ से हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई।
  • कोविड योद्धाओं का सहयोग लेना है, वे आदर व सम्मान के पात्र हैं।
  • एक केंद्रीय टीम मुंबई गई, इसने देखा कि किस तरह का परिदृश्य है, उसके अनुसार रणनीति बनाई गई है।
आईसीएमआर ने कहा
  • आज लॉकडाउन का एक महीना पूरा हो गया है।
  • हमने टेस्टिंग को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। 
  • टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाने की कोशिश हो रही है। 
  • लॉकडाउन में संक्रमण फैलने से रोकने की कोशिश।
  • हम जानते हैं कि जितना किया वो पर्याप्त नहीं है। 
  • अभीतक 5 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। 
  • 30 दिन में टेस्टिंग 33 गुना बढ़ी है। 
  • कोरोना से स्थिति बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ी है। 
  • भारत में 5 लाख टेस्ट, 20 हजार मरीज।
  • अमेरिका में 5 लाख टेस्ट पर 88 हजार मरीज।
  • टेस्टिंग की हमारी रणनीति ने काम किया है।
  • हर दिन सीख रहे हैं, अपनी रणनीति बदल रहे हैं। 
  • हमारा पहला लक्ष्य है कि लोगों को अस्पताल न आना पड़े।  
  • कोविड 19 अस्पतालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
  • कुल 3,777 कोविड अस्पताल तैयार हैं।
  • कुल 1,94,026 आइसोलेशन बेड तैयार हैं।
  • कुल 24,644 आईसीयू बेड तैयार। 
  • एक महीने में आइसोलेश बेड की संख्या 3.6 फीसदी बढ़ी।
  • कोविड-19 टेस्ट के लिए देश में 325 लैब हैं।
  • पूरी दुनिया में मेडिकल सामग्री की कमी। 
  • सप्लाई चेन को तैयार किया जा रहा है। 
एम्स निदेशक ने कहा 
  • सभी स्वास्थ्यकर्मी नए अध्यादेश से खुश हैं, स्वास्थ्यकर्मियों का प्रधानमंत्री को धन्यवाद।
  • अधिकतर मरीज गंभीर स्थिति में लाए जा रहे हैं, इसलिए मृत्यु दर अधिक है।
  • स्टिग्मा (लांछन) के कारण बहुत से मरीज सामने नहीं आ रहे हैं।
  • 80 फीसदी मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण।
  • पांच फीसदी को ही वेंटीलेटर की जरूरत है।
  • 90 से 95 फीसदी लोग इलाज से ठीक हो जाते हैं।
  • टेस्टिंग किट की कोई कमी नहीं है।  
  • इलाज के अन्य तरीके भी ढूंढ़े जा रहे हैं। 
  • गैर कोविड मरीजों के इलाज पर भी पूरा ध्यान रखना जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed