फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Ladakh

पिछले 24 घंटे में 918 नए मामले और 31 लोगों की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 8447 हुई

Sun, 12 Apr 2020 04:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 12 Apr 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Ladakh
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आईसीएमआर ने रविवार को संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि अब तक देश में कुल 8447 लोग इस वायरस से संक्रमित है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 918 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


संयुक्त सचिव ने बताया कि 29 मार्च तक हमारे सामने 979 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, लेकिन अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 8356 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 20 फीसदी मरीजों को आईसीयू की जरूरत है। सचिव ने बताया कि आज 1671 मरीजों को ऑक्सीजन सहायता और महत्वपूर्ण देखभाल उपचार की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


40 से अधिक वैक्सीन को तैयार करने का काम जारी
आईसीएमआर की तरफ से डॉ मनोज मुरहेकर ने बताया कि 40 से अधिक वैक्सीन को तैयार करने का काम चल रहा है लेकिन अभी तक कोई भी अगले चरण में नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस के लिए कोई भी वैक्सीन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि 1,86,906 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 7,953 नमूनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में, औसतन प्रति दिन 15,747 नमूनों का परीक्षण किया गया और उनमें से 584 नमूने प्रतिदिन पॉजिटिव पाए गए। 

हमें 1671 बिस्तरों की आवश्यकता और हमारे पास एक लाख पांच हजार बेड
अग्रवाल ने बताया कि नौ अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, अगर हमें 1100 बिस्तरों की आवश्यकता थी तो हमारे पास 85,000 बिस्तरों की क्षमता थी। आज जब हमें 1671 बिस्तरों की आवश्यकता है, तो हमारे पास समर्पित कोविड-19 अस्पतालों में एक लाख पांच हजार बेड हैं।

एम्स, निमहंस सहित 14 संस्थान मेडिकल कॉलेजों की कोरोना जांच में करेंगे मदद
संयुक्त सचिव ने बताया कि अगर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि होती है तो हम उसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि देशभर में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 परीक्षण की क्षमता का विस्तार करने के लिए तत्काल आधार पर काम जारी है।

अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस परीक्षण क्षमता का विस्तार करने के लिए एम्स, निमहंस सहित 14 संस्थानों को मेडिकल कॉलेजों के संरक्षक के तौर पर तैयार किया गया है। ये मेडिकल कॉलेजों को कोरोना जांच में सहयोग करेंगे। 

सरकार ने 13 देशों के लिए  हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन जारी करने की मंजूरी दी
संवाददाता सम्मेलन में भारत सरकार के मुख्य प्रवक्ता केएस धतवालिया ने बताया कि कुछ देशों ने भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति के लिए अनुरोध किया था। घरेलू आवश्यकता का आकलन करने और बफर रखने के बाद, सरकार ने 13 देशों के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन जारी करने की मंजूरी दी है।

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया में कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद उनमें फिर से वायरस के लक्षण देखे जाने वाले सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे लिए भी चिंता का कारण है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम सामाजिक दूरी का पालन जारी रखें। 


पांच हजार कोचों को आईसोलेशन वार्ड में बदला गया
संयुक्त सचिव ने बताया कि 20,000 ट्रेन कोचों को आईसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जाएगा और पहले चरण में पांच हजार को आईसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed