{"_id":"5e9053098ebc3e6fd92a7b2d","slug":"health-ministry-icmr-briefing-on-coronavirus-up-bihar-kerala-gujrat-maharashtra-madya-pradesh-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सामुदायिक संक्रमण नहीं, 16002 टेस्ट में दो फीसदी पॉजिटिव: स्वास्थ्य मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में सामुदायिक संक्रमण नहीं, 16002 टेस्ट में दो फीसदी पॉजिटिव: स्वास्थ्य मंत्रालय
Fri, 10 Apr 2020 05:12 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 10 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
- फोटो : ANI
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 678 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि इस दौरान 33 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त सचिव ने बताया कि कल कोरोना की 16002 जांच की गई और इनमें से दो फीसदी ही पॉजिटिव पाए गए हैं। एकत्र किए गए नमूनों के आधार पर, संक्रमण दर अधिक नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ने रैपिड डायग्नोस्टिक्स किट को भी मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी हमें जागरूक और सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
Lav Agarwal speaking to ANI: It is clarified 2% cases tested positive out of 16,002 samples tested yesterday not 0.2% as mentioned earlier. https://t.co/r2z5FBMSEM
— ANI (@ANI) April 10, 2020
स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्रव्यवहार हमारे लिए हानिकारक
स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर संयुक्त सचिव ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने में स्वास्थ्यकर्मी मोर्चा संभाले हुए हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्रव्यवहार हमारे लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं उनके मनोबल को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं।
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 3.28 करोड़ गोलियां उपलब्ध
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गोलियों के बारे में की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हमारे पास एक करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गोलियों की घरेलू आवश्यकता है, जबकि हमारे पास अभी 3.28 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन गोलियां उपलब्ध हैं।
20473 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापिस भेजा गया
संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की तरफ से एएस और समन्वयक दम्मू रवि ने बताया कि कल तक 20473 विदेशी नागरिकों को उनके देश वापिस भेजा गया है। यह चलने वाली प्रक्रिया है। हम उत्कृष्ट सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। यह सब सरकारी प्रयास है।
घरेलू आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का किया निर्यात
रवि ने बताया कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन को लेकर बहुत सारे अनुरोध पहले से आए हुए थे। कई देशों द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के लिए अनुरोध किया गया है, इसलिए घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों के एक समूह द्वारा निर्णय लिया गया कि बची हुई दवा को निर्यात किया जाएं।
त्योहारों के मद्देनजर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो
संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल महीने में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 से लड़ने के लिए लॉकडाउन के उपायों का कड़ाई से पालन करें।
गृह मंत्री ने सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया
श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा अधिकारियों के साथ भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने उन क्षेत्रों में विशेष रूप से सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया, जहां कोई बाड़ (फेंसिंग) नहीं है और साथ ही किसी भी सीमा-पार आंदोलन की अनुमति नहीं दी जाए।