स्वास्थ्य मंत्रालय का फैसला: भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण शुरू करने का फैसला किया है।
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को बड़ी राहत दी है। भारत सरकार ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसे विदेशी नागरिकों को कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करने की अनुमति देने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्र सरकार ने बताया कि भारत में रह रहे विदेशी नागरिक कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए पहचान पत्र के तौर पर अपने पासपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं। एक बार पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद उन्हें टीका लगवाने के लिए स्लॉट मिल जाएगा।
Health Ministry has decided to allow foreign nationals residing in India to get registered on CoWin portal to take COVID vaccine. They can use their passport as ID for registration on CoWIN. Once they're registered on this portal, they'll get a slot for vaccination: Govt of India pic.twitter.com/f9djEZTxoE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2021
देश में लगाए जा चुके हैं 51 करोड़ से ज्यादा टीके
देश में अब तक लोगों को कोविड टीके की 51 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि भारत को 10 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में 85 दिन लगे थे। 45 दिन में हमने 20 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया और 30 करोड़ का आंकड़ा छूने में और 29 दिन लगे।
इसके बाद 24 दिन में 40 करोड़ के आंकड़े पर पहुंचे और 20 दिन बाद छह अगस्त को यह संख्या 50 करोड़ को पार कर गई। उल्लेखनीय है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। शुरुआती चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकण शुरू हुआ।
अगले चरण की शुरुआत एक मार्च से हुई जिसमें 60 साल से अधिक और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हुई। एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ। एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी गई थी।