फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry: Center gives 1732.50 crore rupees to serum for 11 crore vaccines

स्वास्थ्य मंत्रालय: केंद्र ने 11 करोड़ टीकों के लिए सीरम को दिए 1732.50 करोड़ रुपये

Tue, 04 May 2021 09:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 04 May 2021 09:23 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मई, जून और जुलाई में कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ डोज की डिलीवरी के लिए 28 अप्रैल को 1732.50 करोड़ रुपये एडवांस जारी किए गए हैं

विज्ञापन
Health Ministry: Center gives 1732.50 crore rupees to serum for 11 crore vaccines
स्वास्थ्य मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि केंद्र ने नए टीकों का ऑर्डर दिया है ये पूरी तरह से गलत है और तथ्यों पर आधारित नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने 2 मई तक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को 16.54 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मई, जून और जुलाई में कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ डोज की डिलीवरी के लिए 28 अप्रैल को 1732.50 करोड़ रुपये एडवांस जारी किए गए हैं। एसआईआई को टीडीएस कटौती के बाद 1699.50 करोड़ रुपये मिल गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय यह भी कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की 10 करोड़ डोज के पिछले ऑर्डर के बदले 3 मई तक केवल 8.74 करोड़ डोज ही उपलब्ध कराई गई है। मंत्रालय ने बताया कि सीरम के अलावा भारत बायोटेक को मई, जून और जुलाई में कोवाक्सीन की 5 करोड़ डोज की डिलीवरी के लिए 787.50 करोड़ रुपये का 100 फीसदी एडवांस दिया गया है। भारत सरकार आगे भी वैक्सीन निर्माता कंपनियों से उत्पादन का 50 प्रतिशत खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से जंग के लिए एसबीआई ने आवंटित किए 71 करोड़ रुपये
देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में मदद करने के लिए  71 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।  इसमें से कुछ राशि का इस्तेमाल वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में 1,000 बेड वाले मेकशिफ्ट अस्पताल बनाने के  लिए किया जाएगा। इसके अलावा 21 करोड़ रुपयों का आंवटन नागरिकों की तत्काल चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाएगा।


इसमें जीवन रक्षक स्वास्थ्य संबंधी उपकरण खरीदना और अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाना शामिल है। बैंक पीपीई किट, मास्क, राशन कार्ड और भोजन देना जारी रखेगा।  बैंक सरकार को जीनोम-अनुक्त्रस्मण उपकरण या प्रयोगशाला और वैक्सीन अनुसंधान उपकरण के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान भी देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed