फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry Ayushman Bharat-Health and Wellness Centres rename as Ayushman Arogya Mandir

Health Ministry: अब 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' होगा हेल्थ-वेलनेस सेंटर का नाम; राज्यों में केंद्र ने भेजा फरमान

Sun, 26 Nov 2023 07:45 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 26 Nov 2023 07:45 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदला जाएगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
Health Ministry Ayushman Bharat-Health and Wellness Centres rename as Ayushman Arogya Mandir
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (फाइल) - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया

विस्तार

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले के बाद राज्यों में आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदला जाएगा। सरकार ने बताया है कि अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इन केंद्रों का नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' रखा जाएगा।
विज्ञापन


राज्यों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजा पत्र
नाम बदले जाने के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। अपर सचिव और मिशन निदेशक एलएस चांगसन ने राज्यों को  स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलने के लिए एक पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में 1.6 लाख से अधिक केंद्रों की स्थापना, अब बदले जाएंगे नाम

भारत सरकार की योजना के तहत संचालित हेल्थ और वेलनेस केंद्रों का नाम बदलने के संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक चांगसन ने कहा कि बीते पांच साल में देशभर में 1.6 लाख से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ-वेलनेस केंद्रों की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत इन केंद्रों पर पर्याप्त दवाएं, स्वास्थ्यकर्मी, जांच की व्यवस्था और बुनियादी स्वास्थ्य संरचना का इंतजाम किया गया है।

नाम बदलने की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार की सोच क्या?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने नाम बदले जाने के कारणों को रेखांकित करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत का सपना साकार करने के मकसद से इन केंद्रों का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। रीब्रांडिंग प्रक्रिया के कार्यान्वयन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र के मुताबिक सक्षम प्राधिकारी ने आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलने का फैसला लिया है।अब इन केंद्रों के नाम 'आरोग्य परमं धनम्' टैगलाइन के साथ 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' किया जाएगा।

क्या है आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त इलाज की सुविधा किसे?
गौरतलब है कि आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत पांच साल पहले की गई थी। केंद्र सरकार 2018 में शुरू की गई इस योजना के तहत कम आय वाले लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है। इस योजना के दो घटक हैं जो एक दूसरे के पूरक हैं। पहले घटक के तहत, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए देशभर में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (HWC) का प्रावधान किया गया है। देशभर में लागू इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत के दूसरे घटक के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) चलाई जा रही है। देशभर में कम आय वाले लाभार्थियों को इस स्कीम की मदद से प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed