फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry: all the school teachers of the country have been campaigned to vaccinate, ahead of Teachers Day

स्वास्थ्य मंत्रालय : शिक्षक दिवस से पहले देश के सभी स्कूली शिक्षकों को वैक्सीन लगाने के लिए मुहिम शुरू, पहली खेप जारी

Fri, 27 Aug 2021 07:18 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 27 Aug 2021 07:18 AM IST
सार

  • राज्यों को दो करोड़ वैक्सीन अतिरिक्त दी जा रही हैं, जिनका इस्तेमाल शिक्षकों के लिए किया जा सकता है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाने का राज्यों से किया अनुरोध

विज्ञापन
Health Ministry: all the school teachers of the country have been campaigned to vaccinate, ahead of Teachers Day
school open, school, school reopen - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस से पहले देश के सभी स्कूली शिक्षकों को वैक्सीन लगाने के लिए मुहिम शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिक्षकों के लिए आरक्षित वैक्सीन की पहली खेप भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार राज्यों को दो करोड़ वैक्सीन अतिरिक्त दी जा रही हैं, जिनका इस्तेमाल शिक्षकों के लिए किया जा सकता है। इसमें से एक करोड़ से अधिक खुराक प्रदेशों को भेज दी हैं। बाकी खुराक इसी सप्ताह के अंत तक राज्यों को उपलब्ध हो जाएंगीं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाने का अनुरोध राज्यों से किया था। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 58.76 करोड़ से अधिक वैक्सीन राज्यों को दी जा चुकी हैं। इनमें से 3.77 करोड़ से अधिक खुराक का इस्तेमाल होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कोविन वेबसाइट के अनुसार 13.70 करोड़ से अधिक लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। अभी तक करीब 14 फीसदी लोग टीकाकरण पूरा करवा चुके हैं।

कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच समय का अंतर कम किया जा सकता है। अभी 12 से 14 सप्ताह के अंतराल में कोविशील्ड की दोनों खुराक दी जा रही हैं लेकिन कुछ सप्ताह बाद यह अवधि घटकर आठ से 10 सप्ताह भी हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समिति (एनटीएजीआई) से सिफारिश मिलने के बाद फैसला किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed