फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Minister says only 0.29 percent of patients are on ventilators, More than 9 lakh samples tested in the last 24 hours

Covid-19: सिर्फ 0.29 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर, पिछले 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए

Sat, 29 Aug 2020 04:08 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Health Minister says only 0.29 percent of patients are on ventilators, More than 9 lakh samples tested in the last 24 hours
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन - फोटो : ANI

भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार कोउच्च स्तरीय मंत्रियों के समूह (जीओएम) की 20वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मंत्री ने केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न समन्वित प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में कहा कि, केवल 0.29 फीसदी कोरोना मरीज ही वेंटिलेटर पर हैं। 1.93 फीसदी आईसीयू में और 2.88 फीसदी लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। पिछले 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हुई है।
विज्ञापन

 

 

वहीं, बैठक में एम्पावर्ड ग्रुप एक के अध्यक्ष ने कहा कि, भारत बायोटेक का वैक्सीन जायडस कैडिला के साथ साथ द्वितीय चरण के परीक्षण में है, जो वायरल डीएनए पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का ऑक्सफोर्ड वैक्सीन पहले से ही तीसरे चरण के परीक्षण में है।


भारत सरकार के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्रालय को संसद सदस्यों और विधान सभा सत्रों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित करने के निर्देश दिए जिनमें कोरोना प्रोटोकॉल और निवारक उपाय शामिल हैं। 
 


बता दें कि भारत में कोविड-19 के मामले 34 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला। शनिवार को एक दिन में 76,472 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या करीब साढ़े 26 लाख हो गई है और जांच में तेजी आई है। 



केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,021 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 62,550 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,973 हो गए हैं, जिनमें से 7,52,424 लोगों का उपचार चल रहा है और 26,48,999 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed