अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला ने की एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने बुधवार को एनएसए अजीत डोभाल से दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। मुलाकात के बाद अब्दुल्ला ने भारत को आमंत्रण देने के लिए धन्यवाद कहा।
उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल के साथ युद्धग्रस्त देशों में महत्वपूर्ण शांति पहल को लेकर बात हुई और दोहा में हुए अफगान शांति प्रक्रिया एवं वार्ता को लेकर भी चर्चा हुई। अब्दुल्ला ने कहा कि भारत द्वारा किए गए हर तरह की शांति प्रयासों और समझौते को हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा।
Constructive discussion with NSA Doval. Discussed Afghan Peace Process & talks in Doha. He assured India’s full support for peace efforts & any peace settlement acceptable to Afghans, will have India's support: Abdullah Abdullah, Chairman, High Council for National Reconciliation pic.twitter.com/tvKN0ov3VC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 7, 2020
उन्होंने आगे कहा कि हमलोग एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक, संप्रभु और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के पक्ष में है, जहां आतंकवाद के लिए कोई जगह न हो। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए निरंतर समर्थन और शांति प्रयासों में रचनात्मक भूमिका के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि तालिबान और अफगान सरकार 19 साल के युद्ध को समाप्त करने के लिए पहली बार सीधी बातचीत कर रहे हैं।