फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   He is a mass leader', Congress MLA clarifies after comment on Siddaramaiah

वायरल वीडियो पर बवाल के बाद यू-टर्न: 'वह जननेता हैं', सिद्धारमैया पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायक की सफाई

Wed, 02 Jul 2025 12:13 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 02 Jul 2025 12:13 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर की गई टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। सिद्धारमैया मुख्यमंत्री इसलिए बने क्योंकि उनके पास जनता का भारी समर्थन था।

विज्ञापन
He is a mass leader', Congress MLA clarifies after comment on Siddaramaiah
कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर की गई टिप्पणी के विवाद के बाद सफाई जारी किया है। पाटिल का स्पष्टीकरण पहले की बातों से विपरीत है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NASA: कौन हैं नासा के भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन? जो अपनी पहली उड़ान पर जाएंगे आईएसएस
विज्ञापन


पाटिल ने सफाई देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया ने मेरी बातों को तोड़-मड़ोकर कर पेश किया है। उन्होंने बताया कि मैं केआर पेटे में अपने एक प्रिय मित्र से बात कर रहा था, जब सिद्धारमैया का विषय उठा। मैंने तब कहा कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री बनने के मामले में जैसे लॉटरी जीत गए हों। यह कहना गलत है कि मैंने उन्हें सोनिया गांधी से मिलने के लिए कहा था। मैं तो बस उस समय उनके साथ था जब वे सोनिया गांधी से मिलने गए थे। इस बार तो वे सोनिया गांधी से मिलने के लिए तैयार ही नहीं थे, लेकिन मेरे दबाव के बाद उन्होंने उनसे मिलने का फैसला किया। वह एक जननेता हैं। मेरे पास उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया के पास जनता का भारी समर्थन था
सिद्धारमैया की नियुक्ति को प्रभावित करने के आरोपों को खारिज करते हुए पाटिल ने कहा कि कुल लोग जानबूझकर उनके साथ मेरे रिश्ते खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम नौ लोग जेडीएस से इस्तीफा देकर सिद्धरामैया के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री इसलिए बनाया क्योंकि उन्हें जानता से भारी समर्थन मिला था, न कि इसलिए कि हमनें उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।  


वायरल वीडियो में कही गई थी ये बात 
बता दें कि यह विवाद रविवार को पाटिल के एक वीडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ। उस वीडियो में पाटिल को यह कहते हुए सुना गया कि सिद्धारमैया ने बड़ी लॉटरी जीती और मुख्यमंत्री बन गए। मैंने ही उन्हें सोनिया गांधी से मिलवाया था। उनकी किस्मत अच्छी थी, इसलिए उन्हें यह पद मिला। मांड्या में केआर पेटे के दौरे के दौरान की गई इस कॉल में उन्होंने सिद्धारमैया के उत्थान का श्रेय अनुकूल ग्रहचक्र (ग्रहों की स्थिति) को दिया। उन्होंने आगे कहा कि देखिए राजनीति में हमारे पास तो कोई गॉडफादर नहीं है। सच कहूं तो न गॉड है न फादर। 

पाटिल ने राजीव गांधी हाउसिंग कॉर्पोरेशन पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
यह विवादास्पद वीडियो पाटिल से जुड़े एक अन्य विवाद के बाद आई है। इससे पहले एक अलग ऑडियो क्लिप सामने आई थी। उस रिकॉर्डिंग में उन्होंने राजीव गांधी हाउसिंग कॉर्पोरेशन से जुड़े अधिकारियों पर बड़े पैमाने से जुड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। पाटिल ने आरोप लगाया कि आवास आवंटन रिश्वत के दाम पर हुआ था। इसमें उनके जैसे निर्वाचित प्रतिनिधियों के अनुशंसा पत्रों को दरकिनार कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed