{"_id":"5b8b210a42c792466d2834c3","slug":"hdfc-fraud-two-companies-cheated-the-bank-on-forge-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात से एचडीएफसी बैंक को लगाई 120 करोड़ की चपत, दो कंपनियों पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जी कागजात से एचडीएफसी बैंक को लगाई 120 करोड़ की चपत, दो कंपनियों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी लग्जरी कारों का कारोबार करने वाली गुरुग्राम की दो नामी कंपनियों ने एचडीएफसी बैंक से फर्जी दस्तावेज के आधार पर 120 करोड़ का लोन हासिल कर लिया। बैंक को जब कंपनी की हेराफेरी का पता चला तो मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से की गई।
विज्ञापन
छानबीन के बाद पुलिस ने कंपनी के दो अधिकारियों ऋषपाल सिंह टोड और मनधीर सिंह टोड व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आर्थिक अपराध शाखा मामले की छानबीन कर रही है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एचडीएफसी के वाइस प्रेसिडेंट संजय शर्मा ने बताया कि महंगी कारों का कारोबार करने वाली दोनों कंपनी का ऑफिस गुरुग्राम सेक्टर-53 में है।
विज्ञापन
कंपनी के मालिक ऋषपाल सिंह और मनधीर सिंह टोड हैं। दोनों कंपनियों ने बैंक अधिकारियों के समक्ष फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर लोन की अर्जी दी थी। बैंक ने अपनी ओर से पड़ताल करने के बाद लोन को पास कर दिया। लेकिन बाद में कंपनी के अधिकारी बैंक की रकम को डकार गए। फर्जीवाड़े का पता चलते ही बैंक अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया। अब आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी कंपनी के कर्मचारियों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।