फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy says I am phoenix that Deve Gowda had said would rise from the ashes news in Hindi

कर्नाटक: कुमारस्वामी ने 2023 चुनाव के लिए शुरू किया अभियान, बोले- मैं वो फीनिक्स हूं जिसका जिक्र देवगौड़ा ने किया था

Fri, 13 May 2022 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 May 2022 11:10 PM IST
सार

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि यह रैली हमारी पार्टी की सत्ता में वापसी की शुरुआत को चिह्नित करेगी।

विज्ञापन
HD Kumaraswamy says I am phoenix that Deve Gowda had said would rise from the ashes news in Hindi
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

जदएस (जनता दल सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को 2023 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज किया। इस दौरान कुमारस्वामी ने दावा किया कि मैं वह फीनिक्स हूं, जिसकी बात मेरे पिता एचडी देवगौड़ा ने की थी। इस दौरान उन्होंने राज्य में कन्नडिगाओं की सरकार स्थापित करने की शपथ ली।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने जदएस के लिए स्वतंत्र रूप से पांच साल के पूरे कार्यकाल के लिए राज्य में सरकार बनाने का अवसर मांगा। कुमारस्वामी ने कहा, 'लगभग 25-26 साल पहले, मेरे पिता ने प्रधानमंत्री खोया था और वापस आए थे। इस उम्र में भी कोई पूर्व प्रधानमंत्री किसानों और राज्य के लोगों के लिए लड़ रहा है।' 
विज्ञापन


बेंगलुरु के बाहर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि देवगौड़ा ने बहुत पहले कहा था कि वह एक फीनिक्स की तरह राख से उठ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि वह फीनिक्स कोई और नहीं बल्कि मैं हूं। मैं ईश्वर और लोगों के आशीर्वाद से राज्य में एक फीनिक्स की तरह उभरूंगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed