फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy said I might not live for very long on which Yeddyurappa criticises him

एचडी कुमारस्वामी बोले- शायद मैं ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहूंगा

Sat, 27 Oct 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 27 Oct 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy said I might not live for very long on which Yeddyurappa criticises him
एचडी कुमारस्वामी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जब भी किसी सार्वजनिक सभा में अपने स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं वह अपनी भावनाओं में बह जाते हैं। इसके कारण उनके विरोधियों को उनकी आलोचना करने का एक मौका मिल जाता है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुमारस्वामी ने मांड्या जिले के मालावल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए भावपूर्ण भाषण दिया। जिसकी वजह से कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनकी आलोचना की।

विज्ञापन


मालावल्ली में भावुक होकर एचडी कुमारस्वामी ने इस बात की आशंका जताई कि वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं शायद ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहूंगा। मैं भाग्यशाली था जो पिछले साल इजराइल में शैक्षणिक दौरे के दौरान जिंदा बच आया। लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं आप लोगों की सेवा के लिए हरसंभव कोशिश करुंगा। मैं आपको नहीं बताउंगा कि इजरायल में आखिर क्या हुआ था।' भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा, 'कुमारस्वामी को इस तरह का भावुक भाषण नहीं देना चाहिए।' 
विज्ञापन


कुमारस्वामी और बीएस येदियुरप्पा ने पूरे दिन मांड्या और रामनगर में प्रचार किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुमारस्वामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले इजरायल के दौरे पर गए थे। जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वहां इलाज के बाद वह स्वदेश लौट आए थे। केवल उनके करीबियों और परिवारवालों को यह बात मालूम है। मालावल्ली में कुमारस्वामी ने कहा कि वह पैसे बनाने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। उन्होंने कहा जब तक मेरे हाथ में सत्ता है मैं राज्य के ज्यादा से ज्यादा गरीबों को जीवन दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए येदियुरप्पा ने अपनी दूसरी रैली में कहा, 'कुमारस्वामी को अपने स्वास्थ्य के बारे में भावुक भाषण नहीं देना चाहिए बल्कि विकास कार्य और अच्छा शासन देने की तरफ ध्यान लगाना चाहिए। राज्य में अराजकता है क्योंकि लोग पीड़ित हैं। विकास कार्यों पर रोक लग गई है। आपके यह भावुक भाषण लोगों पर कोई प्रभाव नहीं डालेंगे क्योंकि वह पहले से ही संकट में हैं।' येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर केवल मांड्या को विकसित करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed